विज्ञापन

बिहार में सरकार दे रही घर बैठे कमाने का मौका, होमस्टे योजना में देगी पैसा

बिहार सरकार की 'मुख्यमंत्री होमस्टे प्रमोशन स्कीम 2026' को मंजूरी मिल गई है, जिससे बिहार के लोगों को घर बैठे लाखों कमाने का मौका मिलेगा.

बिहार में सरकार दे रही घर बैठे कमाने का मौका, होमस्टे योजना में देगी पैसा
मुख्यमंत्री होमस्टे प्रमोशन स्कीम 2026

Mukhyamantri Homestay Yojana 2026: यदि आप बिहार के रहने वाले हैं और घर बैठे कमाई का कोई बेहतरीन जरिया तलाश रहे हैं, तो राज्य सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. बिहार को वैश्विक पर्यटन पर चमकाने और स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में 'मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना 2026' को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. इस योजना के जरिए मकान मालिक अपने ही घर के खाली कमरों को पर्यटकों के ठहरने लायक बनाकर हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं.

आइए जानते हैं कि आप इस स्कीम का फ़ायदा उठाकर घर बैठे हर महीने लाखों रुपये कैसे कमा सकते हैं.

25 करोड़ रू का बजट और 5 साल का महत्वाकांक्षी रोडमैप

कैबिनेट ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए 25 करोड़ का एक बड़ा बजट आवंटित किया हैं, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार अपने आंतरिक स्रोतों से वहन करेगी.

  सरकार ने इसके लिए 5 साल का एक रोडमैप तैयार किया है. इस तय लक्ष्य के तहत अगले पांच क्रमिक वित्तीय वर्षों में राज्य भर के कुल 1,000 कमरों को 'होमस्टे प्रोत्साहन योजना' के अंतर्गत पंजीकृत (रजिस्टर्ड) किया जाएगा.

महिला  और  युवाओं को मिलेगा 1 लाख रू का अतिरिक्त बोनस

योजना में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने के लिए खास प्रवधान किया गया है. इसके तहत यदि होमस्टे का संचालन किसी महिला, किसी स्वयं सहायता समूह या 18 से 25 साल के युवा/युवती उद्यमी के जरिए उन्हें सामान्य सब्सिडी के अलावा 25,000 रू प्रति कमरा की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.  इस विशेष श्रेणी के आवेदकों के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली कुल वित्तीय मदद बढ़कर 11 लाख रू हो जाएगी.

डिजिटल आवेदन और पीपीपी मॉडल को मंजूरी

इस योजना के तहत आवेदन करने वालों के लिए इसकी प्रक्रिया को पूरी तरह से  डिजिटल करने के साथ  बेहद आसान बनाया गया है. इसके अलावा, योजना को अधिक प्रभावी, पेशेवर और वैश्विक स्तर का बनाने के लिए इसे पीपीपी मॉडल के तहत संचालित करने की मंजूरी दी गई है.

बिहार के पर्यटन पर क्या होगा असर?

इस योजना के लागू होने से  बिहार आने वाले पर्यटकों को 'घर जैसा' एहसास होगा. इसके अलावा बोधगया, राजगीर, वैशाली, नालंदा और भागलपुर जैसे ऐतिहासिक पर्यटन केंद्रों पर आने वाले पर्यटकों को बिहार की समृद्ध संस्कृति, खान-पान और शानदार आतिथ्य को बेहद करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

इस योजना से गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. यह राज्य और उसके विभिन्न  टूरिस्ट इलाकों में गेम-चेंजर साबित होगी, जिससे स्थानीय स्तर पर ही लोग  अपने बल पर आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

यह भी पढ़ें: पटना में GIG वर्कर्स के लिए तैयार हुए 2 स्मार्ट एसी लाउंज, 24 घंटे मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

लेखक के बारे में
img
रमन राय
रिपोर्टर
रमन राय वर्तमान में एनडीटीवी ग्रुप में कार्यरत हैं, पिछले एक साल से वह NDTV ग्रुप से जुड़े हुए हैं. पूर्व में वह ANI और NBT (नव भारत टाइम्स) जैसे संस्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Tourism, Bihar, Samrat Choudhary, Patna News, Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com