बीजेपी ने मैनपुरी से शिवपाल यादव के बेहद खास पूर्व सांसद रघुराज शाक्य को टिकट दिया है. रघुराज शाक्य पहले सपा में ही थे, लेकिन शिवपाल के साथ ये भी सपा से अलग हो गए थे. बुधवार को रघुराज शाक्य ने अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले रघुराज शाक्य भी मुलायम सिंह की समाधि स्थल पहुंचे. रघुराज फिर शिवपाल का भी आशीर्वाद लेने पहुंचे.
हालांकि, अखिलेश यादव के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है कि चाचा शिवपाल ने डिंपल यादव का समर्थन करने का फ़ैसला किया है. शिवपाल ने आज सैफ़ई में अपने कार्यकर्ताओं को डिंपल के लिए प्रचार करने को कहा है. यानी अब मैनपुरी के उपचुनाव में यादव परिवार एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उधर, रघुराज ने कहा कि मुलायम और शिवपाल दोनों ही उनके राजनीतिक गुरु हैं. सपा का कहना है कि शिवपाल साथ हैं पर डिंपल के नामांकन में शिवपाल नहीं पहुंचे थे. सपा ने शिवपाल को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी डाला है. मैनपुरी के जातीय समीकरण भी बेहद दिलचस्प हैं. मैनपुरी में जहां 4.25 लाख यादव हैं तो 3.15 लाख शाक्य और लगभग 2.15 लाख ठाकुर हैं.
आपको बता दें कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर शामिल हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में जहां समाजवादी पार्टी ने तीन सीटें जीती थी वहीं भाजपा को दो सीटें मिलीं थीं. मैनपुरी सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है.
इस उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 17 नवंबर है. बता दें डिंपल यादव ने 2019 में कन्नौज से बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार गई थीं. 5 दिसंबर को मतदान है और 8 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे.
यह भी पढ़ें-
पोलैंड में रूसी मिसाइल से दो नागरिकों की मौत से दुनिया में हड़कंप, जानें 10 प्वाइंट्स में सब कुछ
NASAMS एयर डिफेंस सिस्टम से जेलेंस्की खुश, कहा-रूस ने दागी दर्जनों मिसाइलें, निशाने पर सिर्फ 10 लगीं
अगर रो न पड़ती, तो 10 दिन पहले ही कत्ल हो गई होती श्रद्धा वॉकर : पुलिस सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं