विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

'जब जाएंगे भाजपाई, तब जाएगी महंगाई', सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने आज महंगाई, भ्रष्टाचार, यूपी में गांजा तस्करी, चुनाव आयोग की भूमिका, विदेश नीति, शंकराचार्य विवाद, गठबंधन राजनीति और बीजेपी के अंदरूनी मामलों पर सरकार को घेरा. उन्होंने एलपीजी बढ़ोतरी, पुलिस की मिलीभगत और खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की वापसी पर भी सवाल उठाए.

'जब जाएंगे भाजपाई, तब जाएगी महंगाई', सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
फाइल फोटो
  • अखिलेश यादव ने महंगाई बढ़ने को सरकार की मुनाफाखोरी का परिणाम बताया और LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर चिंता जताई.
  • उन्होंने UP में गांजा तस्करी में पुलिस की मिलीभगत के सबूतों का हवाला देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए.
  • सपा प्रमुख ने बीजेपी पर उनके खिलाफ एक विवादित गाना बनवाने और पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया.

सपा प्रमुख व UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस में केंद्र और प्रदेश सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए. उनके बयान कई मुद्दों पर तीखे थे. महंगाई, कानून-व्यवस्था, चुनाव आयोग, विदेश नीति, सांप्रदायिक राजनीति से लेकर बीजेपी के अंदरूनी मसलों पर अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा. 

महंगाई पर अखिलेश यादव का हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है. आज ही एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए, जबकि एक बार जो कीमत बढ़ती है, वह कम नहीं होती. उन्होंने महंगाई का कारण मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार बताया. गाड़ियों पर 50% तक बढ़े टैक्स को भी उन्होंने जनता पर बोझ बताया. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, 'जब जाएंगे भाजपाई, तब जाएगी महंगाई.'

यूपी में गांजा तस्करी पर गंभीर सवाल

अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, यूपी में हर रोज गांजा पकड़ा जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि पुलिसवालों की मिलीभगत के सबूत भी सामने आ चुके हैं. अहम सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, 'सवाल ये नहीं कि गांजा पकड़ा जा रहा है, सवाल ये है कि ये गांजा जा कहां रहा है.'

यह भी पढ़ें- ईरान की गुहार पर भारत हुआ तैयार... जयशंकर ने बताया- कैसे ईरानी युद्धपोत तबाही से बच गया

बीजेपी द्वारा बनाए गए कथित गाने पर सपा मुखिया नाराज

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी वालों ने उनके खिलाफ एक गाना बनवाया है, जिसमें बंदूक दिखाई जा रही है. उन्होंने इसे अपनी पार्टी को बदनाम करने की साजिश बताया. सपा प्रमुख ने कहा कि वे इसके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे. यदि कार्रवाई नहीं हुई तो यह मान लिया जाएगा कि यह गाना बीजेपी ने ही बनवाया.

विदेश नीति और खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों पर तीखी टिप्पणी

अखिलेश ने कहा कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी सरकार की है. साथ ही विदेश नीति पर केंद्र पर हमला करते हुए कहा, 'भारत की विदेश नीति भारत सरकार नहीं बल्कि दूसरे देश तय कर रहे हैं.' उन्होंने रूस को भारत का पुराना दोस्त बताते हुए कहा कि भारत को रूस से रेगुलर तेल खरीदना चाहिए, और फैसले देशहित में करने चाहिए.

चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग झूठा है. वे बोले, नन्दलाल का साइन किसने कराया, ये आयोग बताए. उनका आरोप है कि हर विधानसभा में वोट कटवाने की तैयारी की जा रही थी. बिधूना में सपा नगर अध्यक्ष के फर्ज़ी साइन कराकर नाम कटवाए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें- इंसानों के लिए खतरा न बन जाए AI... स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड की रिसर्च ने दे दी बड़ी चेतावनी

शंकराचार्य को बदनाम करने का आरोप

सपा प्रमुख ने शंकराचार्य के समर्थन में कहा, 'शंकराचार्य जी विचार हैं. गाय की सेवा हो, ये हम सब चाहते हैं.' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी, शंकराचार्य पर झूठे मुकदमे लगाकर सनातन धर्म को बदनाम कर रही है.

केशव प्रसाद मौर्य को ‘पुराना हेलीकॉप्टर' मिलने पर तंज

अखिलेश ने कहा कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पुराना हेलीकॉप्टर दिया गया होगा. उन्होंने कहा, 'उन्हें नया हेलीकॉप्टर दिया जाना चाहिए.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav On Cylinder Price Hike, Gas Cylinder Price Hike, Akhilesh Yadav On BJP Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com