विज्ञापन

संसद के गेट पर हाथ में आलू लहराते दिखे डिंपल यादव, इकरा हसन और धर्मेंद्र यादव, जानें- क्या थीं मागें

सपा सांसदों ने संसद के बाहर हाथ में आलू और पोस्टर लेकर महंगाई‑किसान समस्याओं के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार पर किसानों को उचित मूल्य न देने और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की.

संसद के गेट पर हाथ में आलू लहराते दिखे डिंपल यादव, इकरा हसन और धर्मेंद्र यादव, जानें- क्या थीं मागें
  • समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में हाथों में आलू लेकर किसानों के हित में अनोखा प्रदर्शन किया.
  • प्रदर्शन में सपा सांसदों ने सरकार से किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलाने की जोरदार मांग उठाई.
  • सपा सांसदों ने तख्तियों पर आलू किसानों की सुध लेने और उनकी दुर्दशा रोकने के नारे लिखे थे.
नई दिल्ली:

किसानों की बदहाली और महंगाई के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया. सपा सांसदों ने हाथों में आलू लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई. प्रदर्शन में डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रिया सरोज और इकरा हसन समेत कई सांसद शामिल हुए.

प्रदर्शन के दौरान सपा सांसदों के हाथों में आलू के साथ तख्तियां भी थीं. वे 'सस्ता आलू, महंगा बालू' के नारे लगाते हुए सरकार को घेरते नजर आए. तख्तियों पर लिखा था, 'आलू का उचित मूल्य दिलाओ, किसानों को बचाओ' और 'किसानों को मत सताओ'.

किसानों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन

सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को आलू का सही दाम दिलाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण आलू उगाने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. उनका कहना था कि लागत बढ़ती जा रही है, लेकिन बाजार में किसानों को उचित कीमत नहीं मिल रही.

यह भी पढ़ें- 'ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर दुखी, लेकिन हम मजबूर... ', लोकसभा में गौरव गोगोई

हाथों में आलू लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा सांसद

प्रदर्शन के दौरान इकरा हसन के हाथ में जो तख्ती थी उस पर लिखा था, 'आलू किसान की सुध ले सरकार, उनका जीवन हो रहा बर्बाद.' वहीं प्रिया सरोज की तख्ती पर लिखा था, 'आलू किसान कर रहे पुकार, उनकी पीड़ा नहीं सुनती सरकार.' इसके अलावा डिंपल यादव के हाथ में भी तख्ती थी, जिस पर लिखा था, 'आलू किसान की सुध ले सरकार, उनका जीवन हो रहा है बर्बाद.'

सपा सांसदों का कहना है कि अगर किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिला तो आलू उत्पादक किसानों की स्थिति और खराब हो जाएगी. पार्टी ने सरकार से मांग की कि आलू की खरीद के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए और किसानों को राहत दी जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SP MP Dimple Yadav, Dimple Yadav, Dimple Yadav In Parliament, Farmer Protest In Parliament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com