मध्य प्रदेश में अब शराब की दुकानों (Madhya Pradesh liquor shops) में पारंपरिक महुआ की बिक्री भी होगी. राज्य की नई आबकारी नीति के जरिये महुआ की बिक्री (Mahua) को कानूनी तौर पर वैध ठहराया दिया गया है. मध्य प्रदेश सरकार ने लीक से हटते हुए नई आबकारी नीति का ऐलान किया है. अब राज्य में महुआ से बनने वाली परंपरागत शराब वैध होगी. हेरिटेज शराब के नाम से बाक़ायदा ये शराब की दुकानों पर बेची भी जाएगी. मंडला में जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Week) के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने इसका ऐलान किया.
दिल्ली में शराब की दुकानों में दिखेगी ठाठ-बाट, बुधवार से लागू होगी नई आबकारी नीति
उन्होंने कहा कि ये आदिवासियों की आमदनी का ज़रिया बनेगा. सीएम ने कहा, 'नई आबकारी नीति आ रही है. इसके तहत महुए से अगर कोई परंपरागत रूप से शराब बनाता है, तो वह अवैध नहीं होगी. हेरिटेज शराब (Heritage liquor) के नाम पर वह शराब की दुकानों पर भी बेची जाएगी. हम उसको भी आदिवासी की कमाई बढ़ाने का जरिया बनाएंगे. परंपराओ के निर्वाह के लिये बना सकता है, अगर वह परंपरागत रूप से बनाता है तो बेचने का भी अधिकार उसको होगा और सरकार बाकायदा कानूनी मान के यह अधिकार देगी.'
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
दिल्ली : आज से निजी शराब की दुकानों से नहीं खरीद सकेंगे अल्कोहल, जानें क्या है नया नियम
महुवे से अगर कोई परंपरागत रूप से शराब बनाता है,तो अवैध नहीं होगी,हेरिटेज शराब के नाम पर वह शराब की दुकानों पर बेची जाएगी, अगर वह परंपरागत रूप से बनाता है तो बेचने का भी अधिकार उसको होगा सरकार बाकायदा वैधानिक मान के यह अधिकार देगी @ChouhanShivraj @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/fXUwazJqlg
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) November 22, 2021
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने और जनजातीय गौरव के विभिन्न कार्यक्रम देश के कोने-कोने में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया और भोपाल से इस अभियान की शुरूआत की.
दुल्हन के कमरे में शराब तलाशने पहुंची बिहार पुलिस, सीएम नीतीश बोले- चिंता की बात नहीं...
चौहान ने कार्यक्रम स्थल से 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया. आदिवासी वर्ग को सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार दिया जाएगा, वे जंगल लगाएंगे तथा उसकी लकड़ी एवं फल पर उनका ही अधिकार होगा.
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में उन्हें आवासीय भूमि अधिकार-पत्र प्रदान किये जाएंगे. मुख्यमंत्री ने किला वार्ड मंडला में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन अवसर पर जनजातीय अमर शहीदों राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन किया. उन्होंने राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का स्मरण कर उन्हें नमन किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं