- तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.
- तेज प्रताप ने महुआ में चुनाव प्रचार की शुरुआत मंदिर पूजा और जनसभा के माध्यम से की है.
- तेज प्रताप यादव ने खुद को लालू यादव से जोड़ते हुए कहा कि उन्हें जिताना लालू यादव को मजबूत करना होगा.
Tej Pratap Yadav in Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव अब पूरी तरीके से सक्रिय हो गए हैं. चुनाव से पहले पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप के सियासी भविष्य को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. लेकिन तेज प्रताप ने 'टीम तेज प्रताप' वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. महुआ से इस समय राजद के ही मुकेश रौशन विधायक हैं. ऐसे में इस बार के चुनाव में राजद महुआ में क्या रणनीति अपनाती है? यह देखने वाली बात होगी.
पटना से महुआ पहुंचे, पूजा के बाद की जनसभा
इस बीच गुरुवार को तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी. पटना से 50-60 गाड़ियों के काफिले के साथ महुआ पहुंचे तेज प्रताप यादव ने मंदिर में पूजा करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
मुझे जिताने का मतलब लालू को जितानाः तेज प्रताप
इस जनसभा में तेज प्रताप यादव खुद को लालू से जोड़ते हुए यहां तक कह दिया कि मुझे जिताने का मतलब है, लालू को जिताना. तेज प्रताप यादव ने कहा, मेरे अंदर लालू यादव का खून है, आप हमको जिताइगा तो लालू यादव का हाथ मजबूत होगा.
महुआ के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन को बताया बहरुपिया
तेजप्रताप ने जनसभा में महुआ के मौजूदा RJD विधायक मुकेश रौशन को बहरुपिया बताया. उन्होंने कहा कि वह रोने में बहुत तेज है. जब आपलोगों के पास रोने आएगा तो झुनझुना देकर विदा कर दीजिएगा. तेज प्रताप ने आगे कहा कि हमने मेडिकल कॉलेज दिया. अबकी बार जो लोग रोड पर सब्जी बेचते हैं, उनके लिए पक्का मकान का बाजार होगा. इस बार जिताइये तो पूरा बिजली भी फ्री कर देंगे.
भाई तेजस्वी को दिया ये चैलेंज
महुआ की जनसभा में तेज प्रताप यादव ने भाई तेजस्वी को एक चैलेंज भी दिया. तेजस्वी ने कहा है कि आप अर्जुन है, अर्जुन ही बने रहिए... एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कहा कि तेजस्वी यदि कृष्ण है तो वह मुरली बजाकर दिखाएं फिर क्लियर होगा कि कौन अर्जुन और कौन कृष्ण है? मालूम हो कि तेज प्रताप अक्सर अपने को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताते आए हैं.
2015 में महुआ से जीते थे तेज प्रताप
उल्लेखनीय हो कि तेज प्रताप यादव पहली बार साल 2015 में राजद के टिकट पर महुआ से विधायक चुने गए थे और बाद में बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने. 2020 के विधानसभा चुनाव में वो समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा सीट से लड़े और जीते. लेकिन इस बात पार्टी और परिवार से दूरी होने के बाद उन्होंने महुआ से निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें - जनता का आशीर्वाद हमारे साथ... तेज प्रताप के चुनाव लड़ने पर क्या बोले महुआ के राजद विधायक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं