- तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव में महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
- तेज प्रताप के ऐलान के महुआ के वर्तमान विधायक मुकेश रोशन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
- मुकेश रोशन ने कहा कि राजद के नेता लालू और तेजस्वी यादव के फैसले का सम्मान करना होगा और जनता पर भरोसा है.
तेज प्रताप यादव ने शनिवार को ऐलान किया है कि वह जल्द होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव महुआ सीट से लड़ेंगे. तेज प्रताप ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है. अब उनके इस ऐलान पर महुआ के विधायक मुकेश रोशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. तेज प्रताप को पिछले महीने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित कर दिया गया था जो उनके पिता लालू प्रसाद यादव की पार्टी है.
'हम राजद के सिपाही'
महुआ से इस समय राजद के मुकेश रोशन विधायक हैं और उन्होंने कहा है, 'कौन कहां से लड़ेगा, यह हम नहीं बता सकते हैं. हम राजद के एक सिपाही है. राजद के नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव का जो फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा.' उन्होंने आगे कहा, 'अभी तो हम ही वहां से विधायक हैं और महुआ की जनता का आशीर्वाद हमको मिला है और आगे भी मिलेगा.' मुकेश रोशन के अनुसार लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और पार्टी के कार्यकर्त्ता होने के नाते उन्हें जनता पर पूरा भरोसा है. ऐसे में कौन क्या कह रहा है या नहीं कह रहा है, ये हम और आप तय नहीं करेंगे.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
'विरोधियों को हो रही खुजली'
तेज प्रताप ने शनिवार को जब ऐलान किया तो यह भी कहा, 'हम महुआ से चुनाव लड़ेंगे, कई विरोधी हैं, उन्हें खुजली होने लगी है.' तेज प्रताप को पूरा भरोसा है कि नीतीश कुमार राज्य में मुख्यमंत्री पद बरकरार नहीं रख पाएंगे. उन्होंने कहा, 'टीम तेज प्रताप यादव लोगों तक पहुंचने का एक मंच है. इस बार चाचा (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. जिसकी भी सरकार बने, अगर वे युवाओं, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करेंगे तो तेज प्रताप यादव पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं