महुआ मोइत्रा घूसकांड में लोकसभा की एथिक्स कमेटी की बैठक जारी है. इस मामले में कमेटी ने जय अनंत देहाद्रई से पूछताछ शुरू कर दी है. एथिक्स कमेटी टीएमसी सांसद पर लगे आरोपों की जांच कर रही है. टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) तृणमूल कांग्रेस यानी TMC पर शुरू से ही हमलावर रही है. BJP ने बीते कुछ दिनों में इस मामले को लेकर TMC से जवाब देने को भी कहा है. हालांकि, TMC की तरफ से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने स्पीकर ओम बिरला से इसको लेकर शिकायत करते हुए मांग की थी कि महुआ मोइत्रा के संसदीय आचरण की जांच कराई जाए. वहीं महुआ मोइत्रा ने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार करते हुए कहा था कि वो किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि टीएमसी महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से गिफ्ट और घूस लिए. अब ये मामला एथिक्स कमेटी के पास है, जो कि इस मामले को देख रही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आइए आपको बताते हैं कि एथिक्स कमेटी में कौन-कौन हैं और ये कैसे काम करती है?
बीजेपी सांसद विनोद सोनकर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष हैं. उनकी अध्यक्षता में ही लोकसभा की ये कमेटी महुआ मोइत्रा के मामले की जांच कर रही है. एथिक्स कमेटी का काम नैतिक तौर पर किसी भी सांसद पर लगे आचरण से जुड़े आरोप की जांच करना है. इसके पास सभी तरह की ऐसी शिकायत जो लोकसभा स्पीकर द्वारा भेजी जाती है, उसकी जांच करता है. जैसे आज ओम बिरला ने महुआ मोइत्रा का मामला इस कमेटी के पास भेजा था. अब कमेटी इसकी जांच कर रही है और शुरुआती जांच में कुछ ऐसा लगता है, तो ये कमेटी महुआ मोइत्रा से भी पूछताछ कर सकती है.
इसको लेकर राज्यसभा में तो स्पष्ट नियम बने हुए हैं, लेकिन लोकसभा में कोड ऑफ कंडक्ट का मामला पेंडिंग है. ये अब तक फाइनलाइज्ड नहीं हुआ है, लेकिन कोई भी भारतीय किसी सांसद के जरिए एथिक्स कमेटी से किसी सांसद के नैतिक आचरण की शिकायत कर सकती है.

एथिक्स कमेटी के 15 सदस्य :-
- विनोद कुमार सोनकर, बीजेपी, अध्यक्ष
- डॉ सुभाष रामराव भामरे, बीजेपी
- सुनीता दुग्गल, बीजेपी
- हेमंत तुकाराम गोडसे, शिव सेना
- प्रणीत कौर, कांग्रेस
- कुंवर दानिश अली, बीएसपी
- पी आर नटराजन, सीपीएम
- उत्तम कुमार नलमदा रेड्डी, कांग्रेस
- डॉ राजदीप रॉय, कांग्रेस
- अपराजिता सारंगी, बीजेपी
- सुमेधानंद सरस्वती, बीजेपी
- विष्णु दत्त शर्मा, बीजेपी
- बालाशौरी वल्लभनेनी, YSR कांग्रेस
- वैथिलिंगम वे., कांग्रेस
- गिरिधारी यादव, आरजेडी
महुआ मोइत्रा पर लगे ये आरोप काफी गंभीर है, इसलिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मामले को एथिक्स कमेटी को भेजा. 2005 में भी 10 लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सांसद पर इस तरह के पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में स्टिंग ऑपरेशन हुए थे, तब पवन कुमार बंसल की अध्यक्षता में एक कमेटी ने जांच में आरोप सही पाए थे और सभी सांसदों की सदस्यता चली गई थी, तो समय-समय ऐसे आरोप की जांच और कार्रवाई हुई है.
निशिकांत दुबे ने स्पीकर और केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखी चिट्ठी
निशिकांत दुबे ने स्पीकर के अलावा एक पत्र केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को भी लिखकर और मांग की थी कि महुआ मोइत्रा के लॉग इन आइडी और IP ऐड्रैस की जांच की जाए. वहीं मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी माना कि जो सवाल महुआ मोइत्रा ने संसद में पूछे थे, और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी ने उनको जो खत लिखे थे, उन दोनों की भाषा बिल्कुल मिलती-जुलती है. अगर एथिक्स कमेटी ने सांसद पर लगे आरोपों को सही पाया, तो महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता तक जा सकती है.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप
गौरतलब है कि लोकसभा स्पीकर को भेजी एमपी निशिकांत दुबे की चिट्ठी में सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने दर्शन हीरानंदानी के हितों से जुड़े और अदाणी ग्रुप के हितों को नुक़सान पहुंचाने वाले सवाल पूछे. महुआ ने कैश और गिफ़्ट के लिए अपने पदों का दुरुपयोग किया तथा पैसे के लिए पीएम मोदी और अदाणी पर आरोप लगाए.
आरोप है कि टीएमसी सांसद ने 61 में से 50 सवाल हीरानंदानी और अदाणी से जुड़े हुए पूछे. 37 सवाल हीरानंदानी के पक्ष में तो वहीं 9 सवाल अदाणी को निशाना बनाने के लिए पूछे. साथ ही 7 सवाल हीरानंदानी के लिए अदाणी के ख़िलाफ़ पूछे, तो वहीं अपने चुनाव क्षेत्र पर सिर्फ़ 3 सवाल पूछे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं