तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर “सवाल पूछने के बदले पैसे” के आरोपों को लेकर लगातार निशाना साधने के बाद बीजेपी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने रविवार को कहा कि वे "24 अक्टूबर को दशहरा तक संघर्ष विराम" रखेंगे. दुबे को 26 अक्टूबर को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होकर महुआ मोइत्रा के खिलाफ अपने आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराना है. महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल उठाने के बदले में व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेने का आरोप है.
महुआ खुद पर लगे आरोपों को खारिज करती रही हैं और उन्होंने दावा किया है कि भाजपा अदाणी समूह के इशारे पर उन्हें निशाना बना रही है. महुआ संसद के अंदर और बाहर अदाणी समूह पर निशाना साधती रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
निशिकांत दुबे ने ‘एक्स' पर लिखा, “दुर्गा पूजा के पावन अवसर के चलते मैं आज अष्टमी से 24 अक्टूबर को दशमी तक के लिए अपनी ओर से संघर्ष विराम कर रहा हूं.”
दुर्गा पूजा के पावन त्योहार के कारण आज अष्टमी से लेकर 24 अक्टूबर यानि दशमी तक मेरे तरफ़ से युद्ध विराम
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 22, 2023
दुबे ने इस मामले में शनिवार को लोकपाल के समक्ष महुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई के आरोपों के बाद महुआ ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर भाजपा सांसद पर मानहानि का आरोप लगाया है.
निशिकांत दुबे की शिकायत को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की आचार समिति को भेज दिया है.
रियल एस्टेट से लेकर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले समूह हीरानंदानी के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने हाल ही में एक हस्ताक्षरित हलफनामे में दावा किया था कि उन्होंने (महुआ ने) “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम और शर्मिंदा करने के लिए गौतम अदाणी को निशाना बनाया था.
हालांकि, महुआ ने हीरानंदानी के हलफनामे की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इसे “पीएमओ द्वारा तैयार किया गया था” और उनके परिवार के कारोबार को 'पूरी तरह से बंद' करने की 'धमकी' देकर उन्हें इस पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था.
तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को कहा कि संसदीय आचार समिति की जांच पूरी होने के बाद पार्टी इस मामले पर निर्णय लेगी.
यह भी पढ़ें -
कैश कांड : TMC महुआ मोइत्रा के खिलाफ लेगी एक्शन, पार्टी ने मांगा जवाब
महुआ मोइत्रा घूसकांड में TMC ने पल्ला झाड़ा, महासचिव कुणाल घोष बोले- कोई टिप्पणी नहीं
बीजेपी सांसद ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच के लिए लोकपाल को लिखी चिट्ठी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं