विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार की स्टिंग जैसे एनर्जी ड्रिंक्स पर रोक, स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में बिक्री बैन

महाराष्ट्र सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में स्टिंग समेत हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है. FDA मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा कि इन पेयों के अत्यधिक सेवन से बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है.

महाराष्ट्र सरकार की स्टिंग जैसे एनर्जी ड्रिंक्स पर रोक, स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में बिक्री बैन

महाराष्ट्र सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. इस फैसले के दायरे में स्टिंग जैसे लोकप्रिय एनर्जी ड्रिंक ब्रांड भी शामिल होंगे. सरकार का कहना है कि छात्रों में इन पेयों की बढ़ती खपत स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, इसलिए यह कदम उठाया है.

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री नरहरि ज़िरवाल ने बताया कि अत्यधिक कैफीन वाले एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि बिक्री पर रोक के साथ-साथ सरकार छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाएगी, ताकि उन्हें ऐसे पेयों के संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी मिल सके और वे सोच-समझकर इनके सेवन से जुड़ा फैसला लें.

खबर का अपडेट जारी है...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Energy Drink Ban India, Maharashtra Goverment, Energy Drink Effect, Energy Drink Harmful, Maharashtra Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com