विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2023

महाराष्ट्र : नागपुर जिले में फैक्टरी में लगी आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार सुबह एक फैक्टरी में लगी आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है.

महाराष्ट्र : नागपुर जिले में फैक्टरी में लगी आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत
आग लगने से 3 कर्मचारियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण- देवेंद्र फडणवीस
नागपुर:

नागपुर में हिंगाना एमआईडीसी के सोनेगांव निपानी में कटारिया एग्रो प्रा.  लिमिटेड  कंपनी में आग लग गई. आग में 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कंपनी में आग लगने से 3 कर्मचारियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्काल नागपुर के कलेक्टर से इस संबंध में समन्वय करने को कहा है और अब आग पर काबू पा लिया गया है.

इस घटना में 3 मजदूर घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देवेंद्र फडणवीस ने यह भी निर्देश दिया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत उचित और बेहतर इलाज मिले. हालांकि, कलेक्टर मुंबई में बैठक कर रहे हैं, लेकिन लगातार समन्वय कर रहे हैं. तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- 
देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के 'डेथ वारंट' वाले बयान पर किया पलटवार
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक, पहलवानों के धरने के बीच आया फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Nagpur, Fire In Nagpur Factory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com