विज्ञापन

पेपर लीक पर हंगामे के बीच बड़ा एक्शन, बिहार से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी

महाराष्ट्र में पिछले महीने परीक्षा से ठीक पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. इस पेपर लीक केस का कथित मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे पुलिस पुणे लेकर आ रही है.

पेपर लीक पर हंगामे के बीच बड़ा एक्शन, बिहार से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार.
NDTV
  • महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार किया गया है.
  • परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुए प्रश्नपत्र को 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ था.
  • बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी से पेपर लीक रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों और आर्थिक लेन-देन का खुलासा हो सकता है.

Maharashtra TET Paper Leak:  दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई जगहों पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. इस बीच पेपर लीक के खिलाफ एक बड़ा एक्शन हुआ है. महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे बिहार से गिरफ़्तार किया गया है. गिरफ़्तारी के बाद भिवंडी पुलिस बिजेंद्र गुप्ता को पुणे एयरपोर्ट ले आई. उम्मीद है कि आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए उसे जल्द ही भिवंडी ले जाया जाएगा. भिवंडी पहुंचने के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर सकती है, क्योंकि कई राज्यों में फैले परीक्षा पेपर लीक रैकेट की जांच अभी जारी है. 28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 का प्रश्नपत्र परीक्षा से महज 24 घंटे पहले कथित रूप से लीक होने का मामला सामने आया है. बिजेंद्र गुप्ता मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है. हालांकि वो काफी समय से अपने घर नहीं आता था. 

1.5 करोड़ में पेपर बेचने की थी साजिश 

मालूम हो कि 28 जून को महाराष्ट्र में TET की परीक्षा होनी थी. परीक्षा से एक दिन पहले ही इसका पेपर लीक हो गया था. जांच के दौरान भिवंडी में पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये में प्रश्नपत्र बेचने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के पास से चार प्रश्नपत्र सेट बरामद हुए.

जांच एजेंसियों का मानना है कि बिजेंद्र कुमार गुप्ता से पूछताछ के दौरान पेपर लीक नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य आरोपियों, आर्थिक लेन-देन और पूरी साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

बिहार सहित कई राज्यों में चल रही थी तलाश

पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र कुमार गुप्ता कई महीनों से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था. उसकी तलाश में बिहार समेत कई राज्यों में लगातार अभियान चलाए जा रहे थे. अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से मामले की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है और पेपर लीक रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचना आसान हो सकता है.

बिजेंद्र की पत्नी सहित कई आरोपी पहले से गिरफ्तार

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मामले में इससे पहले बिजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सहित कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि, मुख्य आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार था. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और व्यापक होने की संभावना है.

कई पेपर लीक में पहले भी आ चुका है बिजेंद्र का नाम

बिजेंद्र कुमार गुप्ता का नाम इससे पहले भी देश के कई चर्चित पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है. वर्ष 2024 में नीट पेपर लीक विवाद के दौरान एक मीडिया स्टिंग ऑपरेशन में उसने कथित तौर पर पेपर लीक सिंडिकेट के काम करने के तरीके और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की सुरक्षा व्यवस्था में संभावित कमजोरियों को लेकर कई दावे किए थे. हालांकि, उन दावों की अलग से जांच की गई थी और उनका अंतिम निष्कर्ष संबंधित जांच एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र में रहा.

पूछताछ से पूरे गैंग का सच आएगा सामने

भिवंडी पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जा सकती है. पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले की परतें खुलेंगी और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें - TET पेपर लीक का भंडाफोड़: भिवंडी से ₹1.5 करोड़ में बेचने लाया प्रश्नपत्र बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Tet, Maharashtra TET Paper Leak, Maharashtra TET Paper Leak 2026, Maharashtra TET Paper Leak Case, Maharashtra TET Paper Leaked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com