महाराष्ट्र के लातूर में पूरणमल लाहोटी हॉस्टल में खाना खाने से 50 लड़कियों की तबीयत बेहद खराब हो गई. इसके बाद सभी बीमार छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया. वहीं कुछ को इलाज के तुरंत बाद ही हॉस्टल वापस भेज दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि सभी छात्राओं की तबीयत स्थिर है. छात्राओं का कहना है कि खाने में छिपकली निकली थी.
छात्राओं के मुताबिक भोजन में छिपकली पाई गई थी. अस्पताल के मुताबिक रात के 9 बजे बीमार छात्राओं का अस्पताल आने का सिलसिरा शुरू हुआ था. इसके तुरंत बाद ही सभी का इलाज शुरू किया गया.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
डॉक्टरों के मुताबिक सभी छात्रों की तबीयत अब ठीक है और सभी खतरे स बाकहर हैं. कुछ को तुरंत हॉस्टल वापस जाने दिया गया था. कुछ को भर्ती करना पड़ा.लेकिन सभी ठीक हैं.
छात्राओं से मिलने अस्पताल पहुंचे थे लातूर सांसद
लातूर के सांसर डॉ. शिवाजी कलगे ने एनडीटीवी से इस मामले पर बात करते हुए कहा, अभी-अभी मुझे पता चला कि फूड पॉइजनिंग का इशू गॉरमेंट पॉलिटेक्निक वुमन हॉस्टल में हुआ और बहुत सारी लड़कियां अस्पताल में भर्ती है. लड़कियां घबराई हुई थीं लेकिन सबसे बात करने के बाद उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया और उसके बाद घर भेज दिया गया. वहीं जिन लड़कियों को उल्टी हो रही थी उन्हें जरूरी ट्रीटमेंट दिया गया.
जिला अधिकारी से बात करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैडम से इस बारे में बात हुई और उन्होंने कहा है कि फूड पॉइजनिंग जो हुआ, उसका क्या कारण है और इसमें दोशी कौन है इसकी जांच के उन्होंने आदेश दिए हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं