विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

एकनाथ शिंदे ने महाराष्‍ट्र के सीएम पद की शपथ ले ली है. शिंदे के साथ बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने भी शपथ ली है जो राज्‍य के डिप्‍टी सीएम का पद संभालेंगे. गुरुवार शाम को राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने दोनों नेताओं को  पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. महाराष्‍ट्र बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता फडणवीस दो बार महाराष्‍ट्र के सीएम रह चुके हैं लेकिन बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के आग्रह पर उन्‍होंने महाराष्‍ट्र सरकार में डिप्‍टी सीएम बनना स्‍वीकार किया है. गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी के बीच समझौता होने के बाद पहले यह माना जा रहा था कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस सीएम और शिंदे डिप्‍टी सीएम पद की शपथ लेंगे लेकिन फडणवीस ने शिंदे के सीएम बनने संबंधी ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया.पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने महाराष्‍ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे को बधाई दी है. 

Here are the Live Updates on the Maharashtra Crisis:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Maharashtra Crisis Live Updates, Uddahv Thackeray, Devendra Fadnavis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com