विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2020

महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख बोले, NCB ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय के खिलाफ जांच करे

Bollywood Drugs Case :महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय के खिलाफ जांच की वकालत की है. ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को तलाशी ली थी.

महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख बोले, NCB ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय के खिलाफ जांच करे
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर की बेंगलुरु पुलिस ने ली थी तलाशी
  • विवेक ओबेरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस ने ली थी तलाशी
  • ओबेरॉय के साले आदित्य ड्रग्स केस में हैं आरोपी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखर समर्थक माने जाते हैं बॉलीवुड अभिनेता
मुंबई:

Bollywood Drugs Case : महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के खिलाफ जांच की वकालत की है. ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को तलाशी ली थी. कर्नाटक पुलिस कन्नड़ फिल्म उद्योग के ड्रग्स में आरोपी और उनके साले आदित्य सिल्वा की तलाश में वहां पहुंची थी. आदित्य लगातार इस मामले में पुलिस से बच रहे हैं.

यह भी पढ़ें-बेंगलुरु के ड्रग्स केस को लेकर मुंबई में विवेक ओबेरॉय के घर पर पुलिस ने ली तलाशी

विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखर समर्थक माने जाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म में ओबेरॉय मुख्य भूमिका में थे. देशमुख ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जिस ड्रग्स केस की जांच कर रहा है, उसके तहत ओबेरॉय के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए. अगर एनसीबी यह जांच नहीं करेगी तो वह मुंबई पुलिस से इसकी तहकीकात करने को कहेंगे.देशमुख से कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था और उसने ओबेरॉय के खिलाफ जांच की आवाज उठाई थी.

कर्नाटक पुलिस विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य की तलाश कर रही है. बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को उनके घर पर धावा बोला था. प्रियंका कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा और नंदिनी अल्वा की बेटी हैं. एएनआई के अनुसार, प्रियंका को भी बेंगलुरु पुलिस ने नोटिस भेजा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Drugs Case, NCB, Vivek Oberoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com