विज्ञापन

कैंसर से लड़ीं विवेक ओबेरॉय की बेटी, 22 की उम्र में पायलट बनने के बाद अब बनेंगी हीरोइन, लाडली को गले लगा कर भावुक हुए एक्टर

विवेक ओबेरॉय के लिए वह पल बेहद खास रहा, जब उनकी बेटी ने अपनी जिंदगी के नए सफर की ओर कदम बढ़ाया. कई मुश्किलों को पीछे छोड़ चुकीं सहारा अब कैमरे के सामने अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं.

कैंसर से लड़ीं विवेक ओबेरॉय की बेटी, 22 की उम्र में पायलट बनने के बाद अब बनेंगी हीरोइन, लाडली को गले लगा कर भावुक हुए एक्टर
विवेक ओबेरॉय की 22 साल की बेटी बनीं हीरोइन

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के लिए तो पहचाने ही जाते हैं, लेकिन सामाजिक कामों में उनकी भागीदारी भी अक्सर चर्चा में रहती है. खासतौर पर कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद करने के लिए अभिनेता कई बार आगे आ चुके हैं. विवेक ओबेरॉय अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा और बच्चों विवान वीर और अमेया निर्वाण के साथ परिवार की जिंदगी जीते हैं. हालांकि, उनके परिवार से जुड़ी एक ऐसी कहानी भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. दरअसल, विवेक ने बचपन में सहारा शाह नाम की एक बच्ची को गोद लिया था. उस वक्त सहारा महज ढाई साल की थीं और कैंसर से जूझ रही थीं. आज सहारा 22 साल की हो चुकी हैं और बीमारी को मात देने के बाद अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं.

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी सहारा

सहारा शाह ने हाल ही में एक इवेंट में अपने करियर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वह एविएशन की ट्रेनिंग पूरी कर चुकी हैं और जल्द ही दुबई में भी नजर आएंगी. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म को लेकर भी बड़ा खुलासा किया. सहारा के मुताबिक, उन्हें एक नेपाली फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने का मौका मिला है.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, उन्होंने अभी फिल्म को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है. उन्होंने कहा कि वह विवेक ओबेरॉय की मौजूदगी और उनके आशीर्वाद के साथ इस नए सफर की शुरुआत करना चाहती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सहारा ने विवेक को अपनी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि वह उन्हें तब से जानती हैं, जब वह सिर्फ ढाई साल की थीं. उन्होंने यह भी कहा कि बचपन से ही वह विवेक को देखकर बड़ी हुई हैं और हमेशा उनके नक्शेकदम पर चलने की इच्छा रही है.

बेटी की पहली फिल्म पर भावुक हुए विवेक

सहारा की बात सुनकर विवेक ओबेरॉय भी भावुक नजर आए. बताया जाता है कि जब सहारा ने उनके सामने अपनी पहली फिल्म से जुड़े फैसले का ऐलान किया तो अभिनेता की आंखें नम हो गईं. सहारा को गोद लेने के पीछे भी विवेक की एक भावुक कहानी है. जब उन्हें पता चला कि एक छोटी बच्ची कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है, तो उन्होंने उसकी मदद करने का फैसला किया.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद उन्होंने सहारा के इलाज और पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाली. आज सहारा कैंसर से मुक्त हैं और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

‘रामायण' में नजर आएंगे विवेक

Latest and Breaking News on NDTV

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक ओबेरॉय इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. इस मेगा बजट प्रोजेक्ट में वह विद्युत्जिह्व का किरदार निभाते दिखाई देंगे, जो सूर्पणखा के पति और रावण के बहनोई थे. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने वाला है.

यह भी पढ़ें: 13 साल पुराना वो गाना, जिस पर गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों ने मचाया धमाल, डांस देख झूमा सोशल मीडिया, बोले- कैटरीना याद आ गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Oberoi, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com