विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2020

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- सुशांत मामले में सीबीआई के साथ सहयोग किया जा रहा

राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ पवार ने मामला सीबीआई को सौंपने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ट्वीट किया था ‘सत्यमेव जयते’. इस बारे में सवाल पूछने पर टोपे ने कहा, ‘‘पवार परिवार राज्य और देश का एक आदर्श परिवार है."

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- सुशांत मामले में सीबीआई के साथ सहयोग किया जा रहा
सुशांत सिंह (फाइल फोटो)
पुणे:

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए मुंबई आए सीबीआई दल के साथ सहयोग किया जा रहा है. पुणे में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसमें (जांच में) अवरोध खड़ा कर रहा है. यह मामला महाराष्ट्र पुलिस के पास था जो अपने काम के लिए जानी जाती है. वे अपनी जांच कर रहे थे. अब अदालत ने आदेश दिया है (मामला सीबीआई को सौंपने का).'' उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई के साथ सहयोग किया जा रहा है और उचित जांच होगी.''

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- सुशांत मामले में सीबीआई के साथ सहयोग किया जा रहा

राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ पवार ने मामला सीबीआई को सौंपने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ट्वीट किया था ‘सत्यमेव जयते'. इस बारे में सवाल पूछने पर टोपे ने कहा, ‘‘पवार परिवार राज्य और देश का एक आदर्श परिवार है. (परिवार के भीतर) कोई समस्या नहीं है. कोई अस्थायी मुद्दा होगा भी तो उसे परिवार के भीतर सुलझा लिया जाएगा.''

VIDEO:अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में जुटी सीबीआई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Tope, Maharashtra, Sushant Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com