मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में धमाका कर दिया है. केरल की तरफ से टॉस जीतकर पारी का आगाज करने आए अजहरुद्दीन ने कुल 57 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 177.19 की स्ट्राइक रेट से 101 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और छह खूबसूरत छक्के देखने को मिले.
आर्यमन सिंह ने दिखाया पवेलियन का रास्ता
मुकाबले के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन को आर्यमन सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. हिमाचल प्रदेश की तरफ से पारी का 19वां ओवर लेकर मैदान में आए आर्यमन ने दूसरी गेंद पर मोहम्मद अजहरुद्दीन को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
केरल बनाम हिमाचल प्रदेश मुकाबले में अजहरुद्दीन अपनी टीम की तरफ से चौथे बल्लेबाजे के रूप में आउट हुए. अजहरुद्दीन जिस दौरान आउट हुए. उस दौरान केरल का स्कोर 18.2 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 230 रन था.
मोहम्मद अजहरुद्दीन पिछले तीन पारियों में ठोक चुके हैं 272 रन
मोहम्मद अजहरुद्दीन जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले तीन पारियों में 272 रन ठोक चुके हैं. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शतक जमाने से पहले अजहरुद्दीन के बल्ले से असम के खिलाफ नाबाद 93 रन और पुदुचेरी के खिलाफ 78 रनों की अर्धशतकीय पारी निकली थी.
आगामी आईपीएल नीलामी में अजहरुद्दीन के ऊपर लग सकती है बड़ी बोली
मोहम्मद अजहरुद्दीन के शानदार फॉर्म को देख उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी आईपीएल नीलामी में उनके ऊपर बड़ी बोल लग सकती है. अजहरुद्दीन बल्लेबाजी करने के साथ-साथ विकेटकीपिंग करने में भी माहिर हैं. यहीं नहीं वह एक सफल ओपनर बल्लेबाज भी हैं.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ, 2nd Test: दूसरे टेस्ट में गुरनूर बरार करेंगे डेब्यू? मोर्कल ने दिए संकेत, अंशुल के बारे में जानें क्या कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं