अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अजित पवार ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंप दिया है. अजित पवार के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में एक और ट्विस्ट आ गया है. कल शाम शरद पवार और उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में 162 विधायकों ने एकता बनाए रखने की शपथ ली थी. इसके बाद बीजेपी के भीतर भी सियासी समीकरण को मजबूत करने के लिए भागदौड़ तेज हो गई थी. आज सुबह सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि कल शाम 5 बजे तक फडनवीस सरकार सदन में बहुमत साबित करे जिसका प्रसारण लाइव हो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाए. साथ ही राज्यपाल से कहा गया कि वो प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति करें.
अब अजित पवार का इस्तीफा हो गया है तो एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ नया होने जा रहा है. 3:30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रेंस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं. इधर सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि दिल्ली एक उच्च स्तारीय बैठक हो रही है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले संविधान दिवस के मौके पर जब सदन में प्रधानमंत्री भाषण दे रहे थे, विपक्ष सदन से वॉकआउट कर गए थे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महाराष्ट्र में केन्द्र के रवैये को लेकर कहा था कि उसे देखकर यह बात निश्चित नहीं है कि मौजूदा शासन के हाथ में संवैधानिक मानदंड सुरक्षित है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उनकी पार्टी जीत हासिल करेंगी.
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को उम्मीद, महाराष्ट्र में Congress-NCP और शिवसेना की सरकार बनेगी
इस बीच शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 162 विधायकों का समर्थन है और ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. हालांकि बीजेपी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति प्रदर्शन से सभी दलों की स्थिति को स्पष्ट हो जायेगी. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रशंसा की थी वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि सत्य की हार नहीं हो सकती.
SC Verdict on Maharashtra: कांग्रेस ने कहा- सुप्रीम कोर्ट का फैसला नाजायज सरकार पर तमाचा
VIDEO: महाराष्ट्र पर फैसला: फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट हो: सुप्रीम कोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं