महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस ( Coronavirus) संक्रमण के 1485 नए मरीज मिले हैं. इनमें से सबसे ज्यादा मामले मुंबई (Mumbai Corona Cases) में मिले हैं. ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों में ये इजाफा देखा जा रहा है. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1485 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के कारण राज्य में आज 12 लोगों की मौत हो गई. महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आज कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो नए मामले सामने आए.
राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित कुल 110 मरीज सामने आ चुके हैं. इन 57 मामलों में से एक मामले में आरटी पीसीआर टेस्ट में निगेटिव मिलने के बाद उस व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मुंबई में शनिवार को 757 नए कोरोना केस मिले हैं, जो पिछले दिन के मुकाबले दस फीसदी ज्यादा हैं. ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई समेत महाराष्ट्र में ये मरीज बढ़े हैं. हालांकि सरकार ने क्रिसमस और नए साल पर भीड़भाड़ को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां लागू कर दी हैं.
मुंबई में शनिवार को समाप्त 24 घंटे में कोरोना के नए मामले 24 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं. 24 जून को मुंबई में 789 कोरोना के नए मरीज मिले थे. यह 182 दिनों के बाद सबसे ज्यादा मामलों का रिकॉर्ड है. हालांकि मुंबई में इन 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है. मुंबई में 42427 कोविड टेस्ट (Covid Test) हुए थे. जबकि 3703 एक्टिव केस अभी मुंबई में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं