महाराष्ट्र में भाजपा के एक विधायक को अपना जन्मदिन मनाना काफी महंगा पड़ गया. बर्थडे सेलिब्रेशन में विधायक की पत्नी और विधायक की गर्लफ्रेंड का एक दूसरे से न केवल आमना सामना हो गया बल्कि दोनों सरेआम बुरी तरह झगड़ पड़ीं. यह कार्यक्रम विधायक के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था. यह घटना मंगलवार रात को पंढारकाबाड़ा में हुई जो विधायक राजू तोडसाम के निर्वाचन क्षेत्र आर्णी में आता है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने विधायक के साथ भी हाथापाई की.
विधायक के करीबी सूत्रों ने बताया कि तोडसाम की पत्नी प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं और उनके दो बच्चे हैं. विधायक फिलहाल भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता के साथ रह रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया है. विधायक के समर्थकों ने मंगलवार को उनके जन्मदिन के मौके पर पंढारकाबाड़ा में एक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन कराया था, जहां दोनों महिलाओं का आमना-सामना हो गया. सूत्रों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद, तोडसाम ने केक काटा. इसके बाद उनकी पत्नी और महिला मित्र में बहस हो गई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
केरल में विधायक ने महिला आईएएस को कहा 'बिना दिमाग वाली', हुआ विवाद
सूत्रों ने बताया कि तोडसाम ने जब महिलाओं को शांत कराने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई की. इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को विधायक को बचाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. उन्होंने बताया कि तोडसाम की महिला मित्र को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कर्नाटकः ऑडियो क्लिप से मचा घमासान, बीजेपी विधायक के घर पर हमला
बहरहाल, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक दोनों महिलाओं में से किसी के भी खिलाफ प्राथमिकी या शिकायत दर्ज नहीं की गई है. तोडसाम या किसी स्थानीय भाजपा पदाधिकारी से इस बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क संभव नहीं हो सका. यह संयोग ही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को पंढारकाबाड़ा में ही महिला स्व: सहायता समूहों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
(इनपुट- भाषा)
VIDEO- विधायक ने की अलग राज्य बनाने की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं