विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2023

महाराष्ट्र : सोलापुर में पुल से कूदने से 12 काले हिरणों की मौत, दो जख्मी

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को सोलापुर-बीजापुर राजमार्ग पर मौजूद पुल पर शनिवार शाम करीब साढे़ छह बजे हुई.

महाराष्ट्र : सोलापुर में पुल से कूदने से 12 काले हिरणों की मौत, दो जख्मी
अधिकारी ने बताया कि काले हिरणों के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सोलापुर:

 महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित एक पुल से छलांग लगाने से 12 काले हिरणों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को सोलापुर-बीजापुर राजमार्ग पर मौजूद पुल पर शनिवार शाम करीब साढे़ छह बजे हुई. उन्होंने बताया, ‘‘काले हिरण करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरे जिससे उनमें से 12 की मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए. जख्मी हिरणों को वन विभाग पशु चिकित्सालय ले जाया गया.''

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी थी. अधिकारी ने बताया कि काले हिरणों के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस मामले में कुछ गलत होने का संदेह नहीं है.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Black Buck, Solapur, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com