विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2023

महाराष्ट्र : शिरडी जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत, PM और CM ने की मुआवजे की घोषणा

नासिक ग्रामीण के SP शाह जी उमाप के मुताबिक, हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है. करीब 15 लोग घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे की जांच चल रही है.

महाराष्ट्र : शिरडी जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत, PM और CM ने की मुआवजे की घोषणा
हादसे की शिकार बस में अंबरनाथ ठाणे इलाके से करीब 35 से 40 यात्री शिरडी जा रहे थे.
मुंबई:

नासिक में सिन्नर के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 15 लोग जख्मी भी हो गए हैं. कुल 35 से 40 के करीब यात्री बस में सवार थे. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. सिन्नर-शिरडी हाईवे पर ये हादसा सुबह 6 बजे के करीब हुआ. पथारे गांव में एक होटल वनराई के पास एक निजी लक्जरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गए.

अंबरनाथ ठाणे इलाके के थे

बस में अंबरनाथ ठाणे इलाके से करीब 35 से 40 यात्री शिरडी जा रहे थे. उल्हासनगर से 15 बसें साईं दर्शन के लिए जा रही थीं. उसी में से एक बस का एक्सीडेंट हुआ है. नासिक ग्रामीण के SP शाह जी उमाप के मुताबिक हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है.करीब 15 लोग घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे की जांच चल रही है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जताया शोक

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिन्नर-शिरडी हाईवे पर हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने प्रशासन को हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने और घायलों को सरकारी खर्च पर जरूरी इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. इस हादसे की खबर सामने आते ही मुख्यमंत्री ने नासिक के मंडलायुक्त और जिला कलेक्टर से चर्चा कर इस बारे में और जानकारी ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. पीएम ने लिखा, नासिक-शिरडी हाईवे पर हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायल जल्द स्वस्थ हों. PMNRF से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में घना कोहरा, कम दृश्यता के कारण कई उड़ानें विलंबित

प्रेम में बाधक बने पिता की नाबालिग बेटी ने प्रेमी से करवाई हत्या, खुद खून से सने हथियार को साफ किया

लालू यादव को पहली बार मुख्यमंत्री बनाने में शरद यादव का था बड़ा योगदान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident Near Sinnar, Road Accident In Nashik, Road Accident In Maharashtra, 10 Dead In Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com