मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में 15 वर्षीय अर्द्धविक्षिप्त बलात्कार पीड़िता की मदद के लिए आगे आए पुजारी ने बताया है कि जब उन्होंने लड़की को देखा तो वह बेहद भयावह स्थिति में थी. राहुल शर्मा उज्जैन शहर से करीब 15 किमी दूर बड़नगर रोड स्थित एक आश्रम से जुड़े हैं. बता दें कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर जब उसने लहुलूहान हालत में मदद की गुहार लगाई, तो लोग उसे दुत्कारते दिखे. ऐसे में राहुल शर्मा ने उनकी मदद की. पीडि़ता मध्य प्रदेश की ही बताई जा रही है.
"वह बोल नहीं पा रही थी. उसकी आंखें सूजी हुई थी"
राहुल शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे, वह किसी काम के लिए आश्रम से बाहर जा रहे थे, तभी उन्होंने गेट के पास लहूलुहान और अर्धनग्न लड़की को देखा. उन्होंने बताया, "मैंने उसे अपने कपड़े दिए. उसके खून बह रहा था. वह बोल नहीं पा रही थी. उसकी आंखें सूजी हुई थीं. मैंने 100 नंबर पर फोन किया. जब मैं हेल्पलाइन पर पुलिस तक नहीं पहुंच सका, तो मैंने महाकाल पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और उन्हें स्थिति के बारे में सूचित किया. पुलिस लगभग 20 मिनट में आश्रम पहुंच गई."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
"वो बेहद बुरी स्थिति में थी...": दुष्कर्म पीड़िता की मदद करने वाले उज्जैन के पुजारी ने सुनाई दास्तां pic.twitter.com/L28wUHqoc4
— NDTV India (@ndtvindia) September 28, 2023
... लेकिन कोई मदद नहीं मिल
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में घायल और अर्धनग्न हालत में लड़की मदद के लिए एक घर से दूसरे घर जा रही है, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है. इससे लोगों में काफी आक्रोश फैल गया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जब वह एक घर के बाहर जाती है, तो एक आदमी उसे भगाता हुआ दिखाई देता है. इसके बाद पड़ोस के एक आश्रम में पहुंचने के बाद ही उसे मदद मिली.

वह बहुत डरी हुई थी...
पुजारी ने कहा कि लड़की उनसे बात कर रही थी, लेकिन वे उसे ठीक से समझ नहीं पाए. उन्होंने बताया, "हमने उसका नाम, उसके परिवार के बारे में पूछा...? हमने उसे आश्वासन दिया कि वह सुरक्षित है और उसे अपने परिवार के बारे में बताना चाहिए, ताकि हम उनसे संपर्क कर सकें, लेकिन वह बहुत डरी हुई थी.
...तो वह मेरे पीछे छिपने की कोशिश करती
पुजारी ने कहा कि लड़की फिर उन पर भरोसा कर पाई. इस बीच वह पुलिस के आने का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा, "जब भी कोई और उसके पास आता, तो वह मेरे पीछे छिपने की कोशिश करती. फिर पुलिस आई और उसे अपने साथ ले गई." पुजारी ने कहा कि लड़की किसी जगह के बारे में बात कर रही थी, समझाना चाह रही थी, लेकिन वह उस स्थान के बारे में समझ सके.
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का बनाया है. बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं.
वहीं, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि लड़की की हालत अब स्थिर है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं