कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही है. उन पर उनकी पत्नी ने रेप और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. इसी के साथ पत्नी ने उन पर अपने घरेलू नौकर के पति के नाम पर संपत्ति रखने का भी आरोप लगाया.
हालांकि, कांग्रेस नेता, जिन पर उनके मूल धार जिले में अप्राकृतिक यौन संबंध और आपराधिक धमकी देने का भी आरोप है. उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाया गया है. कांग्रेस विधायक पर अपनी लिव-इन पार्टनर सोनिया भारद्वाज की आत्महत्या में संलिप्तता का आरोप लग चुका है. लेकिन विधायक ने इन आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि उनकी पत्नी उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कांग्रेस नेता ने कहा, "2 नवंबर को मैंने मानसिक रूप से परेशान करने और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए उसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की क्योंकि उसने मुझे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और 10 करोड़ रुपये की मांग की. जिसमें मामला दर्ज किया गया है." इस मामले में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधायक की अतीत में 'अन्य पत्नियां' रही हैं.
उन्होंने कहा, ''पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की पत्नी ने उन पर शादी का झांसा देकर रेप करने और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक पूर्व में उनकी और भी पत्नियां थीं. नौगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है.'' शक्तिशाली आदिवासी राजनेता और तीन बार के विधायक सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे हैं. जो कि पिछली कमलनाथ सरकार में वन मंत्री थे और वर्तमान में गंधवानी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.
ये भी पढ़ें : इंसानी अवशेषों से भरे 53 बैग हुए बरामद, एक कुत्ते के कारण मैक्सिको में शुरू हुई थी खोज
ये भी पढ़ें : 9 साल पहले दुर्घटना में घायल हुई थीं महिला, ट्रिब्यूनल ने 19.6 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं