विज्ञापन

मुरैना के इन कॉलेजों में छात्र नहीं ले पाएंगे एडमिशन, फर्जी कॉलेजों के खिलाफ एक्शन, जीवाजी यूनिवर्सिटी अब नहीं देगी मान्यता

Madhya Pradesh Fake Colleges: राज्य के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन कॉलेजों ने सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित मानकों को पूरा नहीं किया. उनकी निरंतरता रद्द कर दी गई है. इनमें कई कॉलेज ऐसे भी हैं जिनके पास नियमानुसार जमीन तक उपलब्ध नहीं है.

मुरैना के इन कॉलेजों में छात्र नहीं ले पाएंगे एडमिशन, फर्जी कॉलेजों के खिलाफ एक्शन, जीवाजी यूनिवर्सिटी अब नहीं देगी मान्यता

MP Fake Colleges: जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर (Jiwaji University) से संबद्ध जिला मुरैना में संचालित प्राइवेट कॉलेजों की उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कराई गई. जांच में बड़ी अनियमितताएं सामने आईं है. जिसके चलते उच्च शिक्षा विभाग ने 52 में से 14 कॉलेजों के कुछ कोर्स तो कुछ कॉलेजों को एक भी कोर्स की मान्यता सत्र 2026-27 की नहीं दी है. ऐसे में अब इन कॉलेजों को जीवाजी यूनिवर्सिटी संबद्धता नहीं देगी. कॉलेजों की लापरवाही का खामियाजा इनमें पढ़ने वाले स्टूडेंट को भुगतना पड़ेगा. 

जांच में 14 यूनिवर्सिटी को बताया फर्जी

राज्य के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिन कॉलेजों ने सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित मानकों को पूरा नहीं किया. उनकी निरंतरता रद्द कर दी गई है. इनमें कई कॉलेज ऐसे भी हैं जिनके पास नियमानुसार जमीन तक उपलब्ध नहीं है. जांच में कुछ कॉलेजों की जमीन कृषि उपयोग में दर्ज पाई गई, जबकि कुछ कॉलेजों ने पिछले सत्र की निरंतरता का प्रमाण पत्र ही जमा नहीं किया. इन अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने 52 में से 14 कॉलेजों को मान्यता सत्र 2026-27 की नहीं दी है. अब इन कॉलेजों को जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्धता नहीं दी जाएगी. इसका सीधा असर यह होगा कि अब इन कॉलेजों में नए प्रवेश नहीं हो सकेंगे.

मुरैना के 14 कॉलेजों को नहीं मिलेगी मान्यता, यहां देखिए नाम

  • महात्मा फुले एजु. एकेडमी (धनेला)
  • श्रीमती रामदेवी कॉलेज (बानमोर)
  • लिटिल फ्लावर्स ग्रुप (मुरैना)
  • महाराजा अनंगपाल कॉलेज (पोरसा)
  • अर्जुन सिंह शिक्षा महाविद्यालय (अंबाह)
  • गौतम बुद्ध महाविद्यालय (देवरी)
  • सैनिक डिग्री कॉलेज (मुरैना)
  • जावित्री देवी महाविद्यालय (जौरा)
  • दानवीर महाविद्यालय (खेड़ा)
  • एचएनएस कॉलेज (पोरसा)
  • उमा डिग्री कॉलेज (मुरैना)
  • श्यामाचरण उपाध्याय कॉलेज (मुरैना)
  • सुभाष कॉलेज (कैलारस)
  • एमजीएम कॉलेज (मुरैना)

ये भी पढ़ें: ओए इंदौरी ने ट्रैफिक रूल्स की उड़ाई धज्जियां: बिना हेलमेट टंकी पर बैठकर दौड़ाई बुलेट; लड़की को आगे बैठाकर किया स्टंट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com