मैक्सिको के एक मशहूर इलाके में ज़मीन के नीचे इंसानी अवशेषों से भरे 53 बैग मिले हैं. फॉरेंसिक अधिकारी मृतकों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं. यह खोज एक कुत्ते के कारण शुरू की गई. मैक्सिको में सरवेंटीनो फेस्टिवल चल रहा है, इस बीच 32 साल की एक महिला अपनी खोए हुए भाई को ढूंढ़ती हुई वहां पहुंची. स्थानीय लोगों ने यहां एक कुत्ते को इंसानी हाथ मुंह में लेकर घूमते देखा था. खोए हुए लोगों को ढूंढ रही एक संस्था वुमेन्स कलेक्टिव की मेंडोज़ा ने कहा, एक समय पर मुझे लगा कि यह खोज कुछ काम नहीं आएगी, क्योंकि वो लोगों को कहीं औ दफना रहे हैं.
मैक्सिको में अक्टूबर के आखिर में फॉरेंसिक विशेषज्ञों को 53 बैगों में इंसानी अवशेष मिले. पिछले कुछ महीनों में गुआनाजुआतो में करीब 300 लोग गैंगवॉर का शिकार हुए. यह इलाका एक इंडस्ट्रियल हब है, जहां विदेशी कंपनियों की गाड़ियां तैयार होती हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आधिकारिक डेटा के अनुसार, गुआनाजुआतो स्टेट कैपिटल से एक घंटे की दूरी पर मौजूद, इरापुआतो, मैक्सिको में दूसरा इलाका है जहां लोग सबसे अधिक असुरक्षित महसूस करते हैं.
ड्रग्स से जुड़े गैंग्स के बीच आपस में हिंसा के कारण गुअनाजुटाओ, मैक्सिको में सबसे हिंसक राज्य है. यहां जनवरी से सितंबर के बीच इस साल 2,400 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं. यह पूरे देश में हुई हत्याओं का 10 प्रतिशत है. इसी समय करीब 3,000 लोग गायब हो गए थे.
इस हिंसक खून खराबे के बावजूद एक समय शांतिपूर्ण रहा यह इलाका, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. उपनिवेशकाल के स्टाइल से बने खूबसूरत शहर सैन मिगुएल में हर साल हजारों विदेशी आते हैं. हिंसा अक्सर पर्यटकों की नज़रों से दूर होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं