विज्ञापन
This Article is From May 27, 2022

मध्य प्रदेश : इटारसी में 100 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए दो लोगों में मिजोरम की एक महिला शामिल है. वहीं एक अन्य विदेशी नागरिक है.

मध्य प्रदेश : इटारसी में 100 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
इटारसी में 100 करोड़ की हेरोइन जब्त
नर्मदापुरम:

मध्य प्रदेश के इटारसी शहर में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) के अधिकारियों ने गुरुवार को 100 करोड़ रुपये की कीमत के ड्रग्स को जब्त किया है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि तस्करों के पास से 21 किलो हेरोइन को जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है.  

गिरफ्तार किए गए दो लोगों में मिजोरम की एक महिला शामिल है. वहीं एक अन्य एक विदेशी नागरिक है. एनसीबी की यह कार्रवाई नर्मदापुरम जिले में इटारसी के एक होटल से की गई है. तस्करों से पूछताछ की गई है. बता दें कि इटारसी रेलवे स्टेशन की गिनती देश के बड़े स्टेशनों में होती है. 

ये भी पढ़ें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh NEWS, Drugs Seized In Itarsi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com