विज्ञापन

इंजीनियर नकुल ने NASA की वेबसाइट में खोजी बड़ी गड़बड़ी, हैकर चोरी कर सकते थे डाटा, एजेंसी ने दिया प्रशंसा पत्र 

NASA Website Security Flaw: इस तरह की सुरक्षा कमजोरी का फायदा उठाकर कोई भी हैकर यूजर का लॉगिन सेशन चोरी कर सकता है. इसके अलावा यूजर की निजी जानकारी जैसे नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर भी चुरा सकता है.

इंजीनियर नकुल ने NASA की वेबसाइट में खोजी बड़ी गड़बड़ी, हैकर चोरी कर सकते थे डाटा, एजेंसी ने दिया प्रशंसा पत्र 
Engineer Nakul Finds Major Security Flaw on NASA Website, Receives Appreciation Letter

National Aeronautics and Space Administration: बुरहानपुर जिले के चापोरा गांव में रहने वाले किसान के बेटे नकुल महाजन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की वेबसाइट में एक गंभीर सुरक्षा गड़बड़ी (Stored Cross Site Scripting) का पता लगाकर उसकी रिपोर्ट की. नकुल महाजन द्वारा खोजी गई इस गड़बड़ी की जांच करने के बाद नासा ने इसकी पुष्टि की और उन्हें प्रशंसा पत्र भेजा.

2025 में गड़बड़ी का लगाया था पता  

नकुल महाजन ने बताया कि Stored XSS (Cross Site Scripting) एक ऐसी सुरक्षा खामी है, जिसमें कोई हैकर वेबसाइट में खतरनाक स्क्रिप्ट (कोड) डाल देता है. यह कोड वेबसाइट के सर्वर में सेव हो जाता है और जब भी कोई यूजर उस पेज को खोलता है तो वह कोड अपने आप चलने लगता है. नकुल ने नासा की वेबसाइट में इस गड़बड़ी का नवंबर 2025 में पता लगाया था. जो पांच कैटेगरी में से P3 कैटेगरी में आती है. नासा स्वयं एक प्रोग्राम चलाकर लोगों से ऐसी सुरक्षा गड़बड़ी को रिपोर्ट करने का आग्रह करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हैकर उठा सकते थे गड़बड़ी का फायदा   

नकुल ने बताया कि वे इस गड़बड़ी को खोजने के लिए दो साल से प्रयास कर रहे थे. इस तरह की सुरक्षा कमजोरी का फायदा उठाकर कोई भी हैकर यूजर का लॉगिन सेशन चोरी कर सकता है. इसके अलावा यूजर की निजी जानकारी जैसे नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर भी चुरा सकता है. हैकर यूजर को फर्जी वेबसाइट या पेज भेजकर उनकी जानकारी या अनुमति के बिना उनके अकाउंट से कई तरह की गतिविधियां भी कर सकता है.

VDP प्रोग्राम के तहत खोजी गड़बड़ी 

नकुल महाजन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ हैं. उन्हें यह प्रशंसा पत्र नासा के वल्नरेबिलिटी डिस्क्लोजर प्रोग्राम (vulnerability disclosure program- VDP) के तहत गंभीर सुरक्षा कमजोरी की पहचान कर उसे जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने के लिए दिया गया है. नकुल महाजन एथिकल हैकिंग और सिक्योरिटी रिसर्च के माध्यम से विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा मजबूत बनाने में योगदान दे रहे हैं.

 मल्टीनेशनल कंपनी के लिए कर रहे काम 

नकुल ने बुरहानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, जबकि इंदौर से एमटेक किया है. इसके बाद केरल से साइबर सिक्योरिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. नकुल की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई. वह अपने माता-पिता के साथ चापोरा गांव में ही रहते हैं. वर्तमान में वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के लिए काम कर रहे हैं. 

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp News, Mp Latest News, Madhya Pradesh News,  Burhanpur News,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com