विज्ञापन

1 लीटर दूध में घोल कर पी गया भांग की 6 गोलियां, 25 साल के प्रोफेसर की मौत, जानिए भांग कैसे बन सकती है जानलेवा!

Bhang Poisoning: भांग एक कैनेबिस से बनी चीज है जिसमें THC होता है, यह एक साइकोएक्टिव कंपाउंड है जो दिमाग और नर्वस सिस्टम पर असर डालता है.

1 लीटर दूध में घोल कर पी गया भांग की 6 गोलियां, 25 साल के प्रोफेसर की मौत, जानिए भांग कैसे बन सकती है जानलेवा!
Bhopal News: 25-Year-Old Professor Dies After Consuming Bhang

Bhang Poisoning: होली में भांग पीने से मौत होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाले प्रोफेसर कृष्णा नायक की भांग पीने से मौत हो गई. कृष्णा 25 साल के थे. उन्होंने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए एक लीटर दूध के साथ 6 भांग की गोलियां घोल कर पी ली थी. इसके बाद उन्होंने जमकर नाच-गाना किया और फिर बेहोश होकर गिर गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने चिंता पैदा कर दी है. ऐसे में ये समझना जरूरी है कि भांग किस तरह मौत का कारण बन सकता है और इसके क्या नुकसान हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

भांग आपकी सेहत पर कैसे असर डालता है? | What Are The Health Risks Of Cannabis?

भांग एक कैनेबिस से बनी चीज है जिसमें THC होता है, यह एक साइकोएक्टिव कंपाउंड है जो दिमाग और नर्वस सिस्टम पर असर डालता है. स्मोकिंग के उलट, खाने वाला कैनेबिस धीरे-धीरे काम करता है. चूंकि इसका असर तुरंत समझ नहीं आता, इस वजह से लोग इसका सेवन ज्यादा कर लेते हैं. जैसे होली में लोग एक साथ कई गिलास भांग पी जाते हैं, लेकिन बाद में इसका असर दिखता है. अधिक भांग पीने से गंभीर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है. जैसे-

  • दिल की धड़कन तेज़ होना
  • गंभीर एंग्जायटी या पैनिक अटैक
  • पैरानोइया या हैलुसिनेशन
  • फैसले लेने में दिक्कत
  • डिहाइड्रेशन

कैनेबिस प्रोडक्ट्स कुछ बीमारियों, जैसे डिप्रेशन और सिजोफ्रेनिया का खतरा भी बढ़ा सकते हैं, खासकर उन लोगों में जिन्हें ये बीमारियां होने का खतरा होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेग्नेंसी के दौरान खतरा

इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसका सेवन करने से प्री मेच्योर डिलीवरी, जन्म के समय बच्चे का कम वज़न और बच्चे के दिमाग के विकास न होने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए, एक्सपर्ट्स इन समयों में इसके इस्तेमाल को लेकर सख्त मना करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल पर असर

भांग का डोज ज्यादा लेने पर दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है, ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. दिल पर इसका असर अधिक गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: वो वजहें जिनसे लग जाती है अश्लील चीजों की लत, सर्वे में आईं सामने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com