- दो महिलाओं और दो पुरुषों पर मामला दर्ज
- अफवाह के बाद चाटूखेड़ा मंदिर परिसर में जुटी भीड़
- एक दिन पहले शाजापुर में उड़ी थीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
मध्यप्रदेश में राजगढ़ के चाटूखेड़ा गांव में कथित तौर पर परियों के हाथ का पानी पीने की अफवाह को सुनकर हजारों की तादाद में कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार कर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. दरअसल गांव में ये अफवाह फैली कि दो महिलाओं के शरीर में देव परियां आ गई हैं जिसके बाद चाटूखेड़ा मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई. कहा गया इनके हाथ से पानी पीने से किसी को कोरोना वायरस छू भी नहीं सकेगा, जिन्हें कोरोना है वो ठीक हो जाएंगे. देखते ही देखते यह खबर कस्बे समेत आसपास के गांव में फैल गई और वहां बड़ी भीड़ इकठ्ठा हो गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने भी सख्त कदम उठाते हुए पुलिस को दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए. पुलिस ने भी भीड़ जुटा कर अंधविश्वास फैलाने वाले दो महिलाएं और दो पुरुषों पर मामला दर्ज किया.
मध्यप्रदेश में राजगढ़ के चाटूखेड़ा में कथित तौर पर परियों के हाथ का पानी पीने की अफवाह को सुनकर हजारों की तादाद में कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार कर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में ये अफवाह फैली इनके हाथ से पानी पीने से किसी को कोरोना वायरस छू भी नहीं सकेगा @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/KZMpfacBAh
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) June 2, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक दिन पहले भी राज्य के शाजापुर से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने की खबर सामने आई थी. मंगलवार को राज्य में अनलॉक के पहले ही दिन लोगों लोगों में न सोशल डिस्टेंसिंग दिखी और न ही मास्क के प्रति जागरूकता. शाजापुर में शासकीय बीज केंद्र पर सोयाबीन बीज के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. लोग लंबी कतार में एक दूसरे से सटकर खड़े थे. सोयाबीन बीज पाने के लिये बड़ी संख्या में किसान सुबह 6 बजे से ही हाइवे पर स्थित बीज केंद्र वेयरहाउस पर कतार लगाकर खड़े थे. सुबह 11 बजे के बाद यहां बीज वितरण शुरू हो पाया. तब तक किसानों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं