विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने राहुल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को हुई कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया.

Also Read in
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने राहुल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को हुई कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. संगठन की ओर से प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद सोमवार को भोपाल पहुंचे दीपक बाबरिया की मौजूदगी में कांग्रेस इकाई के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की बैठक हुई.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के लिए सभी कार्यकर्ताओं की पसंद : कांग्रेस

VIDEO:  बड़ी खबर: राहुल गांधी ने जय शाह के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा
इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाए जाने का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इस प्रस्ताव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com