फाइल फोटो
श्योपुर (मप्र):
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 14 महिलाओं सहित 16 लोग घायल हो गए. हादसे के वक्त ये लोग श्योपुर जिले के कराहल कस्बे में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह के एक सम्मेलन में भाग लेने जा रहा थे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करना था.
बरगवां पुलिस थाने की निरीक्षक ममता गुर्जर ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
मुरैना जिले से कराहल जा रही यह बस जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर के पास चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण पलटी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Madhya Pradesh, Pm Program, Bus Overturns In Madhya Pradesh, Road Accident In Madhya Pradesh