विज्ञापन

खाक कंप्यूटर-फर्नीचर, धधकती दीवारें... लखनऊ की इमारत के अंदर पहुंचा NDTV, ग्राउंड रिपोर्ट में दिखे भयावह हालात

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना के बाद बिल्डिंग के हालात बेहद हैरान करने वाले दिखे हैं. बिल्डिंग में बड़ी मात्रा में फर्नीचर था. ऐसे में यहां आग तेजी से भड़की थी. एक ही रास्ता आने और जाने के लिए था. लेकिन आग लगते ही मेन दरवाजा बंद हो गया था.

खाक कंप्यूटर-फर्नीचर, धधकती दीवारें... लखनऊ की इमारत के अंदर पहुंचा NDTV,  ग्राउंड रिपोर्ट में दिखे भयावह हालात
लखनऊ अग्निकांड की ग्राउंड रिपोर्ट
लखनऊ:

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को लगी आग में 15 बच्चों की जान चली गई. बताया जाता है कि आग बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में बने एनीमेशन सेंटर में लगी. NDTV इसी मनहूस इमारत के अंदर आज सबसे पहले पहुंचा और वहां ग्राउंड जीरो से हालात बयां किए. बिल्डिंग के भीतर खाक कंप्यूटर सिस्टम, कुर्की बिखरे पड़े थे. छतें और दीवारें काली पड़ी थीं, जो ये बताता है कि आग कितनी भयानक थी. इसी फ्लोर से सबसे ज्यादा बच्चों की लाशें निकाली गईं.  

लखनऊ कोचिंग सेंटर में सबकुछ जल गया 

लखनऊ की इस कोचिंग में आग बुझने के बाद के हालात भी हैरान करने वाले थे. NDTV रिपोर्टर ने बताया कि आगजनी की घटना के बाद दरवाजा पूरी तरह से लॉक हो गया था. ऐसे में मजबूरी में छात्रों को बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदने के लिए मजबूर हो गए. आग बुझने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला था. बिल्डिंग में बड़ी संख्या में फर्नीचर रखा हुआ था, ऐसे में आग तेजी से बढ़ती गई.

ये भी पढ़ेंः बायोमेट्रिक लॉक, एक ही एंट्री गेट... क्यों आग में 'मौत का कुआं' बनी लखनऊ की इमारत, 5 बड़ी वजहें 

आग बुझने के बाद अंदर के हालात हैरान करने वाले थे. यह एक आवासीय बिल्डिंग थी. लेकिन इसे कर्मिश्यल बिल्डिंग में बदला गया था. लेकिन यहां आग बुझाने के लिए कोई जरूरी इंतजाम नहीं थे. यहां तक की आग बुझाने के लिए फायर सेफ्टी के लिए छोटी मशीन भी नहीं थी. यहां पूरी तरह से लापरवाही दिखी है. जिसके चलते इतनी बड़ी घटना हुई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

हैरान करने वाली थी अंदर की तस्वीरें 

लखनऊ कोचिंग सेंटर के बाद अंदर की तस्वीरें हैरान करने वाली थी. बिल्डिंग में आने जाने के लिए एक ही रास्ता था, जो आग लगते ही बंद हो गया था. ऐसे में अंदर ही अंदर आग तेजी भड़क उठी. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यहां कैसे सामान जला हुआ पड़ा है. कोचिंग में रखी कुर्सियां, कंप्यूटर और अन्य फर्नीचर का सामान जल गया.

Latest and Breaking News on NDTV

आग इतनी तेज थी कि बिल्डिंग की पूरी दीवारे काली पड़ गई. जिससे आग का अंदाजा लगाया जा सकता है. अंदर के हालात से समझा जा सकता है कि पूरी इमारत में धुआं भर गया था. जिससे छात्रों को बहुत ज्यादा कुछ समझ नहीं आया. ऐसे में तीसरी मंजिल से छात्र कूद गए. 

Latest and Breaking News on NDTV

पेट शॉप जलकर राख 

बिल्डिंग में पेट शॉप जलकर राख हो गया. जबकि यहां रखी दो गाड़ियां भी पूरी तरह से जल गई हैं. गाड़ियों का पुर्चा-पुर्चा जल गया था. यानि आग इतनी भीषण थी कि सबकुछ जलकर गल गया. आस पास से धुआं निकलने के लिए जगह तक नहीं थी. ऐसे में आग तेजी से फैली थी. जिसका मंजर बिल्डिंग में दिख रहा है. हर तरफ सिर्फ काला रंग ही दिख रहा है. बिल्डिंग की हालात देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Fire Incident, Lucknow News, Coaching Center, Lucknow Fire Latest Update, Lucknow Coaching Centre Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com