Lucknow Fire Live Update: यूपी की राजधानी लखनऊ की एक कोचिंग सेंटर में हुई आगजनी की घटना में 15 लोगों की मौत हुई है. जिनमें ज्यादातर छात्र थे. घटना के बाद यूपी सरकार एक्शन में हैं. अब तक चार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. जबकि बिल्डिंग मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में एक्शन के निर्देश दिए हैं.
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड से जुड़ी बड़ी खबर
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड मामले में एसआईटी की टीम ने जांच शुरू कर दी है. बिल्डिंग से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं. जबकि एसआईटी की टीम कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचने वाली है. यहां पूरी घटना की जांच होगी. बिल्डिंग के फिलहाल पूरी तरह से सील कर दिया गया है.
बठिंडा में सीएम भगवंत मान के दौरे से पहले बड़ी घटना
पंजाब के बठिंडा में सीएम भगवंत मान के दौरे से पहले बड़ी घटना हुई है. नगर निगम चुनावो में आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले डॉ तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंका गया है. सीएम भगवंत मान यहां पहुंचने वाले हैं.
उद्धव ठाकरे की बैठक में नहीं पहुंचे 4 विधायक
उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में अपने विधायकों और एमएलसी की बैठक बुलाई थी. जिसमें सभी 20 विधायक और 6 एमएलसी को बुलाया गया था. लेकिन बैठक में चार विधायक नहीं पहुंचे हैं. इनमें चार विधायक संजयर देरकर, राहुल पाटिल, संजय पोटनिस के अलावा एमएलसी सुनील शिंदे भी बैठक में नहीं आए थे. इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच जारी
अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में हुए हेरफेर के बाद अब बड़ा फैसला लिया गया है. चढ़ावा गिनने वाले लोगों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. जो भी चढ़ावे की गिनती करेगा उसके लिए ड्रेस कोड लागू रहेगा. चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच भी आखिरी दौर में है. बताया जा रहा है कि जल्द ही एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगा. उसके बाद मामले में बड़ा एक्शन लिया जा सकता है.
Monsoon Live Updates: मानसून हो रहा एक्टिव, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Monsoon Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक देश में मानसून एक्टिव हो रहा है. 23 जून के दिन मौसम विभाग ने यूपी, दिल्ली, एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र में भी मॉनसून एक्टिव हो रहा है. मुंबई में बीते 24 घंटे के दौरान झमाझम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने बारिश की स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. मॉनसून एक्टिव होने से किसानों को भी राहत मिलने की संभावना है. अगले 24 घंटों में 12 राज्यों में बारिश हो सकती है. जहां कई जगहों पर आंधी तूफान की स्थिति भी बन सकती है.
लखनऊ आगजनी पर होगा बड़ा एक्शन
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ की कोचिंग में आगजनी की घटना के बाद सरकार एक्शन मोड में है. मामले में 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. बताया जा रहा है कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ आज बड़ा एक्शन ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग को 2016 में ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे. लेकिन बाद में आदेश रद्द हो गया है. इन सभी पहलूओं पर बारीकी से जांच की जाएगी.