विज्ञापन

लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफॉर्म 5 पर गिरा टिन शेड, तीन यात्री घायल

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक टिन शेड गिरने से तीन यात्री घायल हो गए. प्लटफॉर्म पर निर्माण कार्य चल रहा था.

लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफॉर्म 5 पर गिरा टिन शेड, तीन यात्री घायल
Lucknow Charbagh Station Shed Collapse Leaves 3 Injured

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 का एक टिन शेड गिर गया. इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्लेटफॉर्म- 5 पर हुआ हादसा

DRM लखनऊ ने बताया कि आज सुबह करीब 8:00 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर प्लेटफॉर्म शेड का एक हिस्सा गिर गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए. RPF कर्मियों ने तुरंत उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. तीनों घायल व्यक्तियों को आलमबाग स्थित अजंता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्टेशन पर चल रहा था निर्माण कार्य

उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना. रेलवे की एक मेडिकल टीम भी उनकी सहायता कर रही है. स्टेशन पर एक एयर-कॉन्कोर्स का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते 15 मई से 23 जून, 2026 तक यात्री ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 4 को बंद कर दिया गया है. जिम्मेदार एजेंसी और रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Charbagh Railway Station, Shed Collapse, Lucknow News, Charbagh Station Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com