- सोमवार को LPG लेकर आ रहा शिवालिक टैंकर शाम पांच या छह बजे तक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच जाएगा
- होर्मुज स्ट्रेट पर फंसे भारतीय जहाजों में से दो को ईरान ने गुजरने की अनुमति दी थी, जिनमें LPG लदी है
- शिवालिक और नंदा देवी जहाजों में कुल मिलाकर करीब 92हजार टन LPG है, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण है
मिडिल ईस्ट में संकट के बीच सोमवार को LPG लेकर आ रहा एक टैंकर आज भारत पहुंच गया. LPG लेकर आ रहा 'शिवालिक' आज शाम करीब 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा. केंद्र सरकार के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट पर भारतीय झंडे वाले 24 जहाज फंसे हुए थे. इनमें से दो 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' को ईरान ने निकलने की अनुमति दे दी थी. 14 मार्च को दोनों जहाज LPG लेकर निकल गए थे. इन दोनों जहाजों पर 92,700 टन LPG है.
🔴#BREAKING | मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा शिवालिक LPG कैरियर, Strait of Hormuz से सुरक्षित निकला#India | #LPG | #StraitofHormuz | @malhotra_malika
— NDTV India (@ndtvindia) March 16, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/ke7f8jn5jT
यह भी पढ़ेंः PNG गैस कनेक्शन कैसे लें? जानें सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन
मुंद्रा पोर्ट पर कैसे हैं इंतजाम?
शिपिंग मंत्रालय के राजेश सिन्हा ने सोमवार को बताया था कि LPG लेकर 'शिवालिक' जो फारस की खाड़ी से रवाना हुआ था, वह होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत की ओर बढ़ रहा है. यह शाम 5 या 6 बजे तक पहुंच जाएगा.
#WATCH | Delhi: Rajesh Kumar Sinha, Shipping Ministry, GoI says, "Shivalik LPG carrier, which sailed from the Persian Gulf, crossed the Strait of Hormuz and headed towards India, will be reaching today around 5 pm, maybe after an hour or so. And before its arrival,… pic.twitter.com/41AtHChQLY
— ANI (@ANI) March 16, 2026
उन्होंने बताया कि 'शिवालिक' के पहुंचने से पहले ही मुंद्रा पोर्ट पर सभी डॉक्यूमेंटेशन और इंजताम कर दिए गए हैं, ताकि जहाज से माल उतारने में कोई देरी न हो.
पीछे-पीछे आ रहा है 'नंदा देवी'
ईरान ने 14 मार्च को दोनों भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की इजाजत दे दी थी. 'शिवालिक' सोमवार शाम तक पुहंच जाएगा, जबकि 'नंदा देवी' के मंगलवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है. 'नंदा देवी' जहाज भी लगभग 40-45,000 मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहा है. 'नंदा देवी' मंगलवार शाम तक गुजरात के कांडला पोर्ट तक पहुंच जाएगा.
यह भी पढ़ेंः Explainer: LPG संकट के बीच PNG कंज्यूमर क्यों हैं रिलैक्स? वजह जान लीजिए
भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया था. इसके बाद ईरान ने बदला लेते हुए होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण भारत के कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा. क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80-90 फीसदी कच्चा तेल और 60 फीसदी LPG आयात करता है. इसमें से 85-90 फीसदी LPG सऊदी अरब और UAE जैसे खाड़ी देशों से आती है.
होर्मुज स्ट्रेट में ईरान जहां जहाजों को गुजरने नहीं दे रहा है और उन पर हमला कर रहा है. ऐसी स्थिति में भारत के दो जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिलना न सिर्फ बड़ी कूटनीतिक जीत है, बल्कि जहाजों में लदा माल भी अहम है, क्योंकि शिपिंग से जुड़ी दिक्कतों की वजह से LPG की सप्लाई पर असर पड़ा था.
अब भी फंसे हैं भारत के 22 जहाज
होर्मुद स्ट्रेट पर अब भी भारत के 22 जहाज फंसे हुए हैं. इन जहाजों में 611 भारतीय नाविक सवार हैं. राजेश सिन्हा के मुताबिक, होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में फंसे 22 भारतीय जहाजों में से छह LPG जहाज हैं. एक में LNG है. चार कच्चे तेल के टैंकर हैं. एक जहाज केमिकल उत्पाद ले जा रहा है. तीन कंटेनर जहाज हैं और दो बल्क कैरियर हैं. बाकी बचे जहाजों में से एक 'ड्रेजर' है और दूसरा खाली है जिसमें कोई माल नहीं है. तीन अन्य जहाज 'ड्राई डॉक' में हैं, जिसका मतलब है कि वे रेगुलर मेंटेनेंस के लिए वहां मौजूद हैं.
यह भी पढ़ेंः LPG और PNG... आपके घर तक कैसे पहुंचती है खाना पकाने वाली गैस?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं