देश में 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2024) के लिए चुनाव प्रचार लगातार जारी है. बीजेपी अपनी शानदार जीत के लिए चुनाव प्रचार में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda On Election Victory) मंगलवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के शासन में बीजेपी की उपलब्धियों का जिक्र वहां की जनता के सामने किया. जेपी नड्डा ने कहा कि पिछली पीढ़ियों की कड़ी मेहनत की वजह से ही बीजेपी शानदार जीत की राह पर आगे बढ़ रही है.
"तब हमारे मन में जीत को लेकर संदेश था"
जेपी नड्डा ने जबलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमने वह युग देखा है जब हम अपना नामांकन दाखिल करते वक्त अपनी जीत को लेकर बिल्कुल भी निश्चिंत नहीं थे. आज, बीजेपी शानदार जीत की राह पर आगे बढ़ रही है. उस समय जब हम नामांकन पत्र दाखिल करते थे, हमारे मन में यह संदेह था कि हम चुनाव जीतेंगे या नहीं? अब जब हम युद्ध के मैदान में उतरे हैं तो हमें अपनी जीत पर संदेह नहीं, बल्कि हम सोचते हैं कि वोटों का अंतर कितने प्रतिशत होगा. यह काम करने वाली पीढ़ियों की कड़ी मेहनत और बलिदान है, जिसकी वजह से पार्टी यहां तक पहुंची है."
जेपी नड्डा ने गिनवाई बीजेपी की उपलब्धियां
जेपी नड्डा ने इस दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने और तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने समेत पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हो सकता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक विचारधारा पर आधारित पार्टी हैं. कोई भी नेता तीन तलाक को हटाने की हिम्मत नहीं कर सका, लेकिन मोदी सरकार तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को मुख्यधारा में लाई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"पीएम मोदी की इच्छा, अमित शाह की रणनीति"
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "लोग कहते थे कि धारा 370 नहीं हटेगी, लेकिन मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, उनकी इच्छा की वजह और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की वजह से, धारा 370 निरस्त हो गई और देश में 'एक राष्ट्र, एक निशान, एक संविधान' सुनिश्चित किया गया. इससे पहले जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के शहडोल में एक संबोधन में, कांग्रेस पर देश में उनकी 'विभाजनकारी राजनीति' को लेकर हमला बोला था.
ये भी पढ़ें-चुनावी बॉन्ड के खुलासे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया : अखिलेश
ये भी पढ़ें-असम : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामंकन पत्र दाखिल किए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं