लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में असम की पांच सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को नौ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. दूसरे चरण के लिए अबतक 14 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं. दीफू (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अमरसिंह टिस्सो द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित थे.
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि इस बार का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से चुनने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक औपचारिकता है कि उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य जारी रहें. उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासी इलाके दशकों से उग्रवाद से पीड़ित थे लेकिन प्रधानमंत्री की पहल के कारण हिंसा खत्म हुई है और विकास हुआ है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
करीमगंज में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) उम्मीदवार सहाबुल आलम चौधरी और निर्दलीय उम्मीदवार बिनॉय कृष्ण रॉय ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस निर्वाचन क्षेत्र से अबतक कुल चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
इससे पहले, एसयूसीआई (सी) के प्रज्वल सुदीप देव और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप कुमार ने भी अपना पर्चा दाखिल किया था. सिलचर (एससी) सीट से तीन और उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. इनमें एसयूसीआई (सी) के प्रवास चंद्र सरकार, बंगाली नवनिर्माण सेना के बरिन्द्र कुमार दास और निर्दलीय राजू दास शामिल हैं.
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सदस्य राधे श्याम विश्वास ने सोमवार को सिलचर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. इस प्रकार सिलचर से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या चार हो गई है.
नागांव में, दो निर्दलीय उम्मीदवारों, अबू शमा और सिखा शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि असम जन मोर्चा के सैफुल इस्लाम चौधरी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया, जिससे अब तक इस सीट से कुल तीन उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं. दरांग-उदलगुरी में, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल (वीपीआई) के ललित पेगु ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं