छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने मंगलवार को राज्य की 11 लोकसभा सीट में से 10 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी. छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को लोकसभा के लिए मतदान होगा तथा मतगणना चार जून को होगी.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि पार्टी ने सरगुजा (एसटी) सीट से डॉ. एलएस उदय, रायगढ़ (एसटी) से मदन गोंड, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित) से मनहरण लाल भारद्वाज, कोरबा से श्याम सिंह मरकाम, बिलासपुर से नंदकिशोर राज, राजनांदगांव से नरेश कुमार मोटघरे, दुर्ग से मनहरण सिंह ठाकुर, रायपुर से लालबहादुर यादव, महासमुंद से मोहम्मद फरीद कुरेशी और बस्तर (एसटी) से टीकम नागवंशी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जीजीपी ने पिछले साल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में लड़ा था तथा राज्य गठन के बाद पहली बार एक सीट पाली तानाखार पर पार्टी को कामयाबी मिली थी.
विधानसभा चुनाव में मायावती के नेतृत्व वाली बसपा को कोई सीट नहीं मिली थी. दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा नहीं की है.
आम चुनाव के पहले चरण में अकेले नक्सल प्रभावित बस्तर निर्वाचन क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा. इस सीट के लिए 20 मार्च से नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
तीन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों- कांकेर (एसटी), राजनांदगांव और महासमुंद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि शेष सात लोकसभा सीट- सरगुजा (एसटी), रायगढ़ (एसटी), जांजगीर-चांपा (एससी), रायपुर, दुर्ग, कोरबा और बिलासपुर, में सात मई को मतदान होगा.
---------------------
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं