लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) के तीन फेज की वोटिंग हो चुकी है. सोमवार को चौथे चरण के तहत मतदान होगा. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे. पटना में एक रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने NDTV से Exclusive बातचीत की जिसमें देश में और खासकर पूर्वी भारत में विकास, बीजेपी का प्रदर्शन, बिहार में सीटों का आंकलन और चुनावी नतीजों पर उन्होंने खुलकार बात की. यहां पढ़े पूरा इंटरव्यू...
सवाल- आपने देशभर में कार्यक्रम किए, क्या पटना की हवा कुछ अलग है?
जवाब- हिंदुस्तान के लगभग सभी राज्यों में मेरा जाना हुआ है, और मैं कह सकता हूं, पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को 400 पार कराने का दृढ़ संकल्प है. बिहार ने भी उसमें कई नए रंग भरे हैं. बिहार ने उसमें एक नई ताकत दी है और इस प्रकार से ये अपने आप में जो पूरे देश का माहौल है, वही माहौल बिहार का है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
सवाल- प्रधानमंत्री जी, बहुत सारे आंकलन किए जा रहे हैं कि जो ईस्ट इंडिया है, वहां बीजेपी को बढ़त है, लेकिन बंगाल की बात कर लें या फिर ओडिशा की, आंध्र प्रदेश हो या तेलंगाना, आपका क्या आंकलन है?
जवाब - राजनीति के अलावा अगर मैं कहूं, तो साल 2013 का मेरा जो भाषण है, तब मैं पीएम पद का उम्मीदवार भी नहीं था, कि भारत का विकास करना है तो पूर्वी भारत को विकसित करना चाहिए, पूर्वी भारत को ग्रोथ इंजन बनाना चाहिए. पिछले 10 साल में लगातार हिंदुस्तान के पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्टर, एजुकेशन, हेल्थ ऐसे सभी प्रोजेक्ट्स पर बल दिया है. लेकिन चुनाव का जहां तक सवाल है, जबरदस्त आंधी उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम सब दूर है. इस बार पहले की तुलना में परिणाम ज्यादा मिलेंगे और मैं मानता हूं कि देश के लोगों के लिए ये चौंकाने वाले होंगे. जैसे तेलंगाना, आप कल्पना नहीं कर सकते वहां से हमें वैसा परिणाम मिलेगा, वैसा आंध्र में मिलेगा, वैसा ओडिशा में मिलेगा, पश्चिम बंगाल में मिलेगा, साथ ही बिहार, झारझंड या असम हो मैं देख पा रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी के पास जो है, उसमें कई नए एरिया और जोड़ेंगे.
सवाल- आपका बिहार का आंकलन क्या कहता है, इस बार बिहार में क्या होगा?
जवाब- बिहार में हमारे साथियों से मेरी बात हुई है, पिछली बार हम यहां एक सीट हारे थे, शायद इस बार हम वो एक सीट भी नहीं हारेंगे.
सवाल- इस वक्त हम चरखा समिति के पास हैं, जब आप बिहार आते हैं तो क्या ख्याल आता है?
जवाब- वैसे मैं संगठन के काम के लिए यहां बहुत आया हूं. अनेक क्षेत्रों में मैं गया हूं और मैं यहां काफी पुरानी चीजों से जुड़ा रहा हूं.
सवाल- आप इस चुनाव को रेफरेंडम के तौर पर या गर्वर्नेंस मॉडल के तौर पर देखते हैं?
जवाब- भारतीय जनता पार्टी ने देश को एक गवर्नेंस का मॉडल दिया है. देश ने कांग्रेस का मॉडल देखा है, देश ने लेफ्ट का मॉडल देखा है, देश ने मिलीजुली सरकारों का मॉडल देखा है और देश ने पूर्ण बहुमत वाला भाजपा-एनडीए का मॉडल भी देखा है, और वो एक गतिशील सरकार देखी है. निर्णायक सरकार देखी है. रिस्क लेने वाली सरकार देखी है और उसके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं.
सवाल- महिलाओं के लिए पिछले 10 साल में आपने कई सारी योजनाएं चलाईं, क्या लगता है कि महिला वोटर इस बार आपके साथ है?
जवाब- महिला सशक्तीकरण मेरा कमिटमेंट है और मैंने जी20 समिट में एक लीड लिया है, 'विमेन लेड डेवलपमेंट', और इसके लिए हमें महिलाओं को अवसर देना चाहिए. परंपरागत चीजों से महिलाओं को जोड़ने से ऊपर उठना चाहिए. जैसे हमने गांव में ड्रोन दीदी बनाई, जैसे हमने आर्मी के दरवाजे खोल दिए, जैसे हमने एयरफोर्स में पायलट बनाए, हमने सीमा पर हमारी बेटियों को भेजा, सियाचिन में हमारी बेटियां जाकर देश की रक्षा कर रही हैं, तो मैं एक मनोवैज्ञानिक चेन में सफल हुआ हूं और देश की विकास यात्रा में महिलाओं की शक्ति एक अतिरिक्त शक्ति बनेगी और वो परिणाम को गति देगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं