विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2019

फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी’ के निर्माताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, 30 मार्च तक देना होगा जवाब

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक के निर्माताओं के जवाब का इंतजार कर रहा है.

Also Read in
फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी’ के निर्माताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, 30 मार्च तक देना होगा जवाब
पीएम नरेन्द्र मोदी की बायोपिक को नोटिस जारी किया गया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक के निर्माताओं के जवाब का इंतजार कर रहा है. यह बायोपिक पांच अप्रैल को रिलीज होनी है. निर्वाचन आयोग का मानना था कि फिल्म आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती है. पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी के महेश ने फिल्म ‘‘पीएम नरेन्द्र मोदी'' के विज्ञापन प्रकाशन के लिए प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और दो समाचार पत्रों को 20 मार्च को स्वत: नोटिस जारी किये थे.

 लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होगी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक, बताई ये वजह

फिल्म के विज्ञापन प्रकाशन को आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि संबंधित पक्षों को जवाब देने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया गया है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक की रिलीज डेट पहले 12 अप्रैल आई थी. लेकिन अब फिल्म को 5 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. इस तरह चुनावी माहौल में फिल्म को पहले रिलीज करने के कई मायने निकाले जा रहे हैं. हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने कहा है कि यह उन्होंने पब्लिक डिमांड पर किया है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उमंग कुमार फिल्म को डायरेक्टर कर रहे हैं और विवेक ओबेरॉय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रोल में हैं. (इनपुट-भाषा से भी)

'PM नरेंद्र मोदी' की एक्टिंग कर रहे थे विवेक ओबेरॉय, पांव में लगी चोट और फिर... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pm Modi Biopic, Pm Modi Biopic In Hindi, Vivek Oberoi, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com