3 years ago
शराब नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश हुए. दिन भर चली पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया. जांच एजेंसी की तरफ से कहा गया कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के नंबर 2 नेता की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौैर शुरू हो गया है. जहां एक तरफ बीजेपी ने इस जांच एजेंसी की कार्रवाई बताते हुए आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. वहीं AAP ने बीजेपी पर हमला बोला है.