विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2020

लॉकडाउन के दौरान इन दो राज्यों में खुलेंगी शराब की दुकानें, एक में होम डिलिवरी की भी होगी सुविधा

Coronavirus Lockdown: देश में कोरोनावायरस को लेकर लॉकडाउन जारी है. असम और मेघालय की सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानों को खोलने का फैसला लिया है.

Also Read in
लॉकडाउन के दौरान इन दो राज्यों में खुलेंगी शराब की दुकानें, एक में होम डिलिवरी की भी होगी सुविधा
असम और मेघालय में सोमवार से खुलेंगी शराब की दुकानें (फाइल फोटो)
गुवाहाटी:

Coronavirus Lockdown: देश में कोरोनावायरस को लेकर लॉकडाउन जारी है. कोरोनावायरस के बढ़ते कहर को देखने हुए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, जिसे बढ़ाने पर विचार हो रहा है. कई राज्यों ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. इस बीच असम और मेघालय की सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानों को खोलने का फैसला लिया है. असम में शराब की दुकानें सप्ताह में सातों दिन खुलेंगी, जबकि मेघालय में अभी तक सिर्फ शुक्रवार तक खोलने का ही फैसला लिया गया है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा. वहीं, मेघालय में दूर दराज में रहने वाले लोगों को होम डिलिवरी की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी. 

उधर, जम्मू में लॉकडाउन (बंद) में भी अज्ञात चोर एक शराब की दुकान में सेंधमारी कर नगदी और शराब की बोतलें चुरा ले गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह दुकान शहर के बीचो बीच आमफाला चौक पर है. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़ सेंधमारी की. इसके बारे में आज सुबह पता चला. अधिकारी ने कहा कि कितनी बोतलें और नकदी गायब हुयी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है. मामला दर्ज कर लिया गया है.

बता दें कि भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 8447 मामले (Coronavirus Cases) सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 918 नए मामले आए हैं और 31 लोगों की जान गई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 765 लोग ठीक हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया और यह 14 अप्रैल तक रहेगा. लेकिन इस बीच देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का बढ़ाया जा सकता है.

(इनपुट: भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus Lockdown, Assam Coronavirus, Coronavirus Liquor Shops, Meghalaya, Meghalaya Liquor Shop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com