Traffic Advisory: अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. Delhi Traffic Police ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चल रहे मेंटेनेंस कार्य के कारण आने वाले दिनों में ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है, खासकर शाम के समय. आइए जानते हैं इस बारे में-
यह भी पढ़ें- Pension Fund Fees Changes: पेंशन फंड्स की इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट फीस के नियमों में बड़ा बदलाव
दिल्ली ट्रैफिर पुलिस के मुताबिक, National Highways Authority of India (NHAI) द्वारा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NEP-03) पर मरम्मत का काम किया जा रहा है. फिलहाल यह काम एक कैरिजवे पर चल रहा है, लेकिन आगे दोनों तरफ काम होने की योजना है. यह काम 30 जून 2026 तक जारी रह सकता है. ऐसे में इस मार्ग पर लेन बंद होने और ट्रैफिक धीमा रहने की संभावना है.
किन रास्तों पर पड़ेगा असर?
इस दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद और मेरठ की ओर जाने वाला रास्ता सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा. शाम के पीक आवर्स, यानी शाम 5 बजे से रात 11 बजे के बीच यहां ट्रैफिक जाम और धीमी गति की समस्या ज्यादा देखने को मिल सकती है.
इन रास्तों का करें इस्तेमालदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्ग अपनाएं. NH-09 (पहले NH-24) से सफर करें, ताकि ट्रैफिक से बचा जा सके और सफर थोड़ा आसान हो सके.
ट्रैफिक को लेकर क्या रहेंगी व्यवस्थाएं?एडवाइजरी में बताया गया है कि लेन बंद होने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार कम हो सकती है. जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को कंट्रोल भी किया जाएगा. कुछ जगहों पर वाहनों की आवाजाही को समय-समय पर रोका या मोड़ा भी जा सकता है, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाहट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं. अगर संभव हो तो पीक आवर्स में इस रूट से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. साथ ही कहीं पहुंचने के लिए पहले ही अतिरिक्त समय लेकर चलें.
इसके अलावा, सड़क पर लगे संकेतों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का जरूर पालन करें. इससे न केवल आपकी यात्रा सुरक्षित होगी, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी.
पुलिस की अपीलTraffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) March 29, 2026
Traffic likely to remain affected on Delhi–Meerut Expressway (NEP-03) due to ongoing road maintenance work, especially during evening peak hours (5 PM–11 PM).
Commuters are advised to avoid the stretch towards Ghaziabad/Meerut, use NH-09 as an alternate route… pic.twitter.com/Ddl4kFxXKu
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे धैर्य बनाए रखें और नियमों का पालन करें. आपकी थोड़ी सी समझदारी और सहयोग से ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रह सकती है और सभी को कम परेशानी होगी.
अगर आपको रियल-टाइम अपडेट चाहिए, तो आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स या हेल्पलाइन नंबर 1095 पर संपर्क कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं