राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी ने अपने पिता को किडनी देने का फैसला किया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने NDTV से कहा कि हाँ, यह सच है कि मैं डेस्टिनी का बच्चा हूं और पापा को अपनी किडनी देते हुए बहुत गर्व महसूस कर रही हूं. बता दें कई बीमारियों से लड़ रहे लालू का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होना है. ऐसे में रोहिणी आचार्य ने आगे आकर अपने पिता की मदद करना का फैसला किया है.
अक्टूबर में लालू प्रसाद यादव गुर्दे का ऑपरेशन कराए बिना ही सिंगापुर से लौट आए थे और कुछ जरूरी जांच करवाने के बाद वह अदालत से एक बार फिर सिंगापुर जाने की अनुमति मांगेंगे. लालू की बड़ी पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया था कि अदालत की अनुमति के बाद सिंगापुर गए राजद सुप्रीमो (74) ने वहां चिकित्सकीय सलाह ली और उनकी कुछ आवश्यक जांच की गई थी. मीसा ने बताया था कि सिंगापुर में छुट्टियां होने के कारण उनकी कुछ जरूरी जांच नहीं हो पाई, जिन्हें यहां भी कराया जाएगा. ये जांच कराने के बाद लालू फिर सिंगापुर जाएंगे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थित में उनकी पार्टी राजद को उनके बेटे तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं. नीतीश कुमार यादव की महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदेश को दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं