विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2022

"माफ़ीवीरों की औलादों, तोड़ न पाओगे...." : पिता के खिलाफ फिर जांच शुरू होने पर लालू की बेटी का BJP पर हमला

बिहार में राजद के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ फिर से भ्रष्टाचार का मामला खोले जाने पर उनके परिवार की तीखी प्रतिक्रिया आने शुरू हो गई हैं.

"माफ़ीवीरों की औलादों, तोड़ न पाओगे...." : पिता के खिलाफ फिर जांच शुरू होने पर लालू की बेटी का BJP पर हमला
महागठबंधन ने लालू के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला खोले जाने की खबरों पर आक्रोश जताया.

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने फिर से रेलवे प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में जांच शुरू कर दी है. जिस पर लालू के परिवार की तीखी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला उठाया है. रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करते हुए लिखा," माफ़ीवीरों के औलादों ना तोड़ पाओगे लालू जी का आत्मविश्वास, क्योंकि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है लालू जी के साथ".

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का ट्वीट

इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई ने पहले भी इस मामले की जांच की है. मेरा और लालू जी का जीवन बिल्कुल एक खुली किताब की तरह है. एक बार क्या 10 बार जांच कर ले लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हम लोगों ने कई बार इस मुद्दे पर स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाया है. ई़डी, सीबीआई सबके सवालों का जवाब मैंने दे दिया है.

बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन ने राजद के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ फिर से भ्रष्टाचार का मामला खोले जाने की खबरों पर सोमवार को आक्रोश जताया. केन्द्रीय एजेंसी जिस पर भाजपा का विरोध करने वाली पार्टियां अक्सर आरोप लगाती रही है कि केंद्र में शासन करने वाली भगवा पार्टी के हाथों में एक राजनीतिक उपकरण बन गई है, ने प्रसाद के खिलाफ एक ऐसे मामले की जांच फिर से शुरू कर दी है जिसे उसने पिछले साल बंद कर दिया था.

बिहार के पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश ने उच्चतम न्यायालय की ‘‘पिंजरे में तोते'' वाली टिप्पणी को याद किया जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सत्ता में थी, जिसमें ‘‘केंद्र में सरकार'' द्वारा एजेंसी का ‘‘दुरुपयोग'' करने का आरोप लगाया गया था.

ये भी पढ़ें : लोकसभा अध्यक्ष ने RML अस्पताल में 'कंबल बैंक' का उद्घाटन कर गरीबों को बांटे कंबल

ये भी पढ़ें : झारखंड: टनकुप्पा स्टेशन पर मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे यातायात भी बाधित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI Reopens Corruption Case Against Lalu, Lalu Daughter Rohini Acharya, BJP Vs RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com