विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2022

लोकसभा अध्यक्ष ने RML अस्पताल में 'कंबल बैंक' का उद्घाटन कर गरीबों को बांटे कंबल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि दिल्ली में भीषण ठंड होने के कारण हमारा दायित्व है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की उचित देखभाल हो. उन्होंने आगे कहा कि ज़रूरतमंद लोगों के लिए यह कंबल भीषण सर्दी से बचाव का साधन बनेंगे.

लोकसभा अध्यक्ष ने RML अस्पताल में 'कंबल बैंक' का उद्घाटन कर गरीबों को बांटे कंबल
कंबल बैंक गरीबों को मुफ्त में कंबल मुहैया कराता है. 
नई दिल्ली:

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक 'कंबल बैंक' का उद्घाटन किया. इस मौके पर बिरला ने  जरूरतमंदों व गरीबों को कंबल बांटे. ओम बिरला ने कहा कि दिल्ली में भीषण ठंड होने के कारण हमारा दायित्व है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की उचित देखभाल हो. उन्होंने आगे कहा कि  ज़रूरतमंद लोगों के लिए यह कंबल भीषण सर्दी से बचाव का साधन बनेंगे.

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्तर पर समाज के उत्थान, उन्नति और कल्याण के प्रयास करने चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि समाज सेवा सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है. सामाजिक सेवा के सर्वांगीण लाभ के विषय में  बिरला ने कहा कि वृक्षारोपण साफ़ सफ़ाई, नशा उन्मूलन, प्रौढ़ शिक्षा आदि जैसे कार्य; स्थानीय स्तर पर सहयोग, सहमति और सामुहिकता के बल पर किए जाने चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यों से गांव, कस्बे और मोहल्ले की उन्नति होती है और समाज और राष्ट्र की भी उन्नति होती है. 'आओ साथ चलें' संस्था द्वारा शुरू किया गया यह कंबल बैंक गरीबों को मुफ्त में कंबल मुहैया कराता है. इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें : झारखंड: टनकुप्पा स्टेशन पर मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे यातायात भी बाधित

ये भी पढ़ें : Tunisha Sharma : टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का मुंबई में अंतिम संस्कार आज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabha Speaker Om Birla, Lok Sabha Speaker Inaugurates Blanket Bank, Coldwave In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com