विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2026

समीक्षा नहीं आत्ममंथन करें, 'गिद्धों' को ठिकाने लगाने का साहस दिखाएं... रोहिणी आचार्य का भाई तेजस्वी पर तंज

आरजेडी में यह टकराव नया नहीं है. चुनावी हार के बाद रोहिणी आचार्य ने पहले भी तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेताओं पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि पार्टी और परिवार में उनके साथ अन्याय हुआ है.

समीक्षा नहीं आत्ममंथन करें, 'गिद्धों' को ठिकाने लगाने का साहस दिखाएं... रोहिणी आचार्य का भाई तेजस्वी पर तंज
  • रोहिणी आचार्य ने बिहार चुनाव में मिली हार की समीक्षा को आत्ममंथन और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया बताया
  • रोहिणी ने कहा कि केवल दिखावा करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि गिद्धों को ठिकाने लगाने का साहस दिखाना जरूरी है
  • तेजस्वी ने विदेश दौरे के बाद पार्टी सांसदों और कोर कमेटी के साथ हार की समीक्षा बैठक की और रणनीति पर चर्चा की
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार को अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया होनी चाहिए.

रोहिणी आचार्य ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, “सिर्फ दिखावा करने से काम नहीं चलेगा. आत्ममंथन करना और जिम्मेदारी लेना जरूरी है.” उन्होंने यह भी लिखा कि समीक्षा तभी सार्थक होगी जब “अपने इर्द-गिर्द कब्जा जमाए बैठे चिन्हित गिद्धों को ठिकाने लगाने का साहस” दिखाया जाए. उन्होंने कहा कि जनता सब जानती और समझती है.

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार को लेकर तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पार्टी के सांसदों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की. यह बैठक उनके लगभग एक महीने के विदेश दौरे से लौटने के बाद हुई, जिसमें हार के कारणों और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

आरजेडी में यह टकराव नया नहीं है. चुनावी हार के बाद रोहिणी आचार्य ने पहले भी तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेताओं पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि पार्टी और परिवार में उनके साथ अन्याय हुआ है तथा कुछ लोग लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

लालू प्रसाद को किडनी देने के बाद चर्चा में आईं रोहिणी लोकसभा चुनाव लालू परिवार की परंपरागत सीट सारण से लड़ी थी और भारतीय जनता पार्टी के राजीव प्रताप रूडी से हार गई थीं. रोहिणी के ताजा बयान से पार्टी के भीतर चल रहे पारिवारिक और संगठनात्मक तनाव एक बार फिर सामने आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: बड़ी विरासत को बर्बाद करने के लिए परायों की जरूरत नहीं, अपने ही... रोहिणी ने फिर तेजस्वी पर चलाए तीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD President Lalu Yadav, Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya, Bihar Assembly, Tejashwi Yadav, Tejashwi Yadav Rohini Acharya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com