- दिल्ली पुलिस कर रही है महेश से पूछताछ
- महेश पर है ललित झा की मदद करने का आरोप
- संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर हो रही है पूछताछ
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में गिरफ्तार आरोपी महेश कुमावत को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड ललित झा के साथी महेश कुमावत को गिरफ्तार किया था. इस मामले में यह छठी गिरफ्तारी है. पुलिस फिलहाल महेश कुमावत से इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. महेश पर आरोप है कि उसने इस साजिश में ललित की मदद की. बता दें कि इस मामले में पुलिस को ललित झा का साथ देने वाले महेश कुमावत की तलाश थी. पुलिस की कई टीमें महेश को गिरफ्तार करने के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही थीं.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महेश कुमावत गुरुवार रात को ललित झा के साथ पुलिस स्टेशन आया था और दोनों को विशेष शाखा को सौंप दिया गया था. तभी से उनसे पूछताछ की जा रही थी.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
वह आरोपी द्वारा बनाए गए भगत सिंह फैन क्लब पेज का सदस्य था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि कुमावत को सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने महेश कुमावत के इंस्टाग्राम एकाउंट को डिकोड कर लिया है. महेश के इंस्टाग्राम एकाउंट से कई बड़े खुलासे भी हुए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को पता चला है कि इस एकाउंट से क्रांति के नाम पर युवाओं को भड़काने और उनका ब्रेन वॉश करने की साजिश की जा रही थी.
ये आरोपी क्रांतिकारियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सरकार विरोधी वीडियो बनाते थे और इन्हीं से युवाओं का ब्रेन वॉश भी करने की कोशिश करते थे. पुलिस फिलहाल इस एकाउंट से मिली जानकारी को भी पूछताछ के दौरान आरोपियों के सामने रख रही है.
अराजकता फैलाना था मकसदपुलिस सूत्रों के अनुसार ललित झा ने पूछताछ के दौरान बताया है कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के पीछे उसका मकसद अराजकता फैलाने का था. पटियाला हाउस कोर्ट में ललित झा की पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस ने दावा किया आरोपी ललित झा ने माना है कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने से पहले वह अन्य आरोपियों के साथ कई बार मिल चुका था. अन्य आरोपियों के साथ की गई बैठक में उसने ये पूरा प्लान तैयार किया. सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद ललित झा राजस्थान के नागौर भाग गया. जांच में पता चला है कि कैलाश और महेश कुमावत, जो चचेरे भाई हैं, ने वहां उसके रहने की व्यवस्था की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं